24 news Update अजमेर। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा मदार (अजमेर)-दरभंगा-मदार (अजमेर) के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा शुरू की जा रही है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 19623 मदार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर 2025 से हर शुक्रवार रात 21.25 बजे मदार से रवाना होगी। यह जयपुर स्टेशन पर 23.00 बजे पहुंचेगी और 23.10 बजे प्रस्थान कर रविवार तड़के 00.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।वहीं, गाड़ी संख्या 19624 दरभंगा-मदार अमृत भारत एक्सप्रेस 5 अक्टूबर 2025 से हर रविवार सुबह 04.15 बजे दरभंगा से रवाना होकर सोमवार को 10.25 बजे जयपुर पहुंचेगी और 10.35 बजे प्रस्थान कर दोपहर 13.20 बजे मदार पहुंचेगी।यह रेलसेवा रास्ते में किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, इटावा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ (ऐशबाग-गोमतीनगर-बादशाहनगर), गोरखपुर, नरकटियागंज, सीतामढ़ी सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 8 द्वितीय शयनयान, 12 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बेकाबू पिकअप हनुमान मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ा, महिला गंभीर घायल धर्मपथ पर चलने से ही जीवन का कल्याण संभव : आर्यिका चंद्रमती