24 News Udpate बाॅसवाड़ा. बाॅसवाड़ा जिले के लोहारिया मे मुनि समृद्ध सागरजी महाराज तथा गणिनी आर्यिका गुरु मां भरतेश्वर मति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य मे सकल दिगम्बर जैन दशा नरसिंहपुरा समाज लोहारिया के द्वारा प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया “विरल ” सागवाड़ा के तत्वावधान तीन दिवसीय आयोजन के तहत सोमवार को भगवान चन्द्रप्रभु व पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा व उमंग के साथ मनाया गया!!श्रीसमाज के प्रवक्ता अल्पेश कलावत ने बताया कि इस अवसर पर सोमवार को प्रातःजैन धर्म की वर्तमान चौबीसी के आठवे तीर्थंकर चन्द्रप्रभु भगवान व 23 वे तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान का जन्म व तप कल्याणक अवसर पर स्थानीय मंदिर मे मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान व चन्द्र प्रभु भगवान का अभिषेक निज मंदिर मे पार्श्वनाथ भगवान पर शांतिधारा बोहरा प्रकाश पुत्र बसंतलाल ,चन्द्रप्रभु भगवान पर बोहरा श्रीपाल पुत्र हेमराज विमल सागरजी महाराज पर गनोडिया बसंतलाल पुत्र रुपचंदजी परिवार एवं सभागार पाण्डाल मे भी नश्नावत संतोष देवी धर्म पत्नि पवनकुमार,नायक मनोरमा देवी धर्म पत्नि महावीर,नायक राजमल पुत्र रोडजी सभी परिवारो द्वारा कर विश्व शांति कामनार्थ शांतिधारा की गई!! इसके बाद आचार्य विमल सागरजी महाराज की प्रतिमा पर आर्यिका भरतेश्वर मति माताजी के मंत्रोच्चारण के साथ शांतिधारा की गई!तदपश्चात श्रद्धालुओं द्वारा महाराज व माताजी का पाद प्रक्षालन किया गया!साथ ही विमल भरत सभागार मे इन्द्र इन्द्राणियों के समूह द्वारा भगवान पार्श्वनाथ विधान के तहत विधान मण्डल पर अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त अर्घ 44 अर्घ समर्पित किये गयेसर्वशान्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद आरती उतारी गयी विसर्जन विधि क्षमा याचना के बाद पार्श्वनाथ भगवान और चन्द्रप्रभु भगवान की प्रतिमा को रजत गंधकुटी मे विराजित कर मंदिर से बैण्ड बाजों के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण निकाली गई जो गांव के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः निज मंदिर पहुंची जहाॅ पर वेदी पर जिन बिम्ब स्थापना के साथ महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इस अवसर पर श्री समाज की ओर से अध्यक्ष राजमल नायक द्वारा प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया विरल सागवाडा एवं संगीतकार हरजीत को पगडी पहनाकर उपरना ओढाकर सम्मान किया गया!! Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बार एसोसिएशन बांसवाड़ा चुनाव: जयेंद्र पुरोहित बने अध्यक्ष, अनिता शाह उपाध्यक्ष, तोलाराम निनामा सचिव विश्व ध्यान दिवस पर बांसवाड़ा में हार्टफुलनेस का विशेष ध्यान सत्र कल