24 न्यूज अपडेट, नेशनल डेस्क। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें उदयपुर (राजस्थान) के यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास हुआ। ट्रैवलर में कुल 20 लोग सवार थे, जिनमें से 3 की मौत हो गई है, 8 घायल हैं और 9 लोग लापता हैं। ट्रैवलर में उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र का सोनी परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ चारधाम यात्रा पर निकला था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार ट्रैवलर सवार सभी यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर बद्रीनाथ जा रहे थे। इस दौरान घोलतीर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैवलर को टक्कर मार दी, जिससे वाहन सीधे अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसा गुरुवार सुबह लगभग 7 बजकर 40 मिनट पर रुद्रप्रयाग से 18 किलोमीटर आगे घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास हुआ। यूके 08 पीए 7444 31 सीटर है। हादसे के वक्त ट्रैवलर में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। हरिद्वार निवासी ट्रैवलर चालक सुमित भी इस हादसे में घायल हुआ है, जिसका इलाज रुद्रप्रयाग अस्पताल में जारी है। सुमित ने बताया कि वह केदारनाथ दर्शन के बाद यात्रियों को बद्रीनाथ ले जा रहा था कि तभी पीछे से आए ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी।घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस, SDRF, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि अब तक 8 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और 3 शव बरामद कर लिए गए हैं। तेज बहाव के कारण लापता यात्रियों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को नदी के 40 किलोमीटर क्षेत्र तक फैलाया गया है। श्रीनगर (गढ़वाल) तक SDRF की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “रुद्रप्रयाग में ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुखद है। SDRF सहित सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं और ईश्वर से सभी की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।” इधर, उदयपुर में भी हादसे की खबर मिलते ही गोगुंदा और शास्त्री सर्कल क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पीड़ितों के परिजन लगातार प्रशासन और स्थानीय लोगों से संपर्क में हैं। प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि अफवाहों से बचें और किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें। ट्रैवलर में सवार यात्रियों की लिस्ट क्रम संख्यानामपताउम्र1रवि भावसारशास्त्री सर्कल, उदयपुर, राजस्थान282संजय सोनीशास्त्री सर्कल, उदयपुर, राजस्थान553चेतना सोनीउदयपुर, राजस्थान524सुशीला सोनीशास्त्री सर्कल, उदयपुर, राजस्थान775ललित कुमार सोनीप्रताप चौक, गोगुंदा, राजस्थान486हेमलता सोनीप्रताप चौक, गोगुंदा, राजस्थान457दीपिका सोनीसिरोही मीना, राजस्थान428विशाल सोनीराजगढ़, मध्यप्रदेश429गौरी सोनीसरदारपुर, राजगढ़, मध्यप्रदेश4110पार्थ सोनीराजगढ़, मध्यप्रदेश1011ईश्वर सोनीसिलिकॉन पैलेस, गुजरात4612भावना ईश्वर सोनीसिलिकॉन पैलेस, गुजरात4313ड्रीमीसिलिकॉन पैलेस, गुजरात1714भव्य सोनीसिलिकॉन पैलेस, गुजरात715चेष्ठासिलिकॉन पैलेस, गुजरात1216मौली सोनीसिलिकॉन पैलेस, गुजरात1917मयूरीसूरत, गुजरात2418अमिता सोनीमीरा रोड, महाराष्ट्र4919कट्टा रंजना अशोकमीरा रोड, ठाणे, महाराष्ट्र54 घायलों का विवरण दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भारतीय रेल को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम : जीआरपी प्रमुखों का छठा अखिल भारतीय सम्मेलन संपन्न नौसेना भवन दिल्ली में तैनात UDC विशाल यादव जासूसी में गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर की सूचनाएं देकर पाक हैंडलर से ले चुका था दो लाख रुपये