24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। नववर्ष के उपलक्ष्य में लॉयंस क्लब निम्बाहेड़ा गोल्ड द्वारा सम्भाग 11 के सम्भागीय अध्यक्ष लॉयन दिनेश बाबानी के मुख्य आतिथ्य, क्लब अध्यक्ष लायन विक्रमादित्य खेरोदिया की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन विजय कुमार आगार व लायन विनोद उकावत के विशिष्ट आतिथ्य में रविवार रात्रि में नगर लढ़ा बैंक्केट सभागार में सद्भावना आयोजन किया गया। सद्भावना आयोजन में प्रशासनिक गतिविधियों के अन्तर्गत सम्भागीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा एवं फेलोशिप गतिविधि के तहत नववर्ष व निवृतमान अध्यक्ष लायन गोविन्द सोनी का जन्मदिन भी मनाया। मुख्य अतिथि बाबानी ने क्लब की गतिविधियों विशेष रूप से अन्धत्व निवारण के क्षेत्र में नैत्रदान प्रकल्प की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि आगार ने क्लब की प्रथम छः माही कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा सत्र के शेष महिनों में और अधिक सेवा कार्य करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर सदस्यगण लायन किशोर चिमनानी, लायन एस एस अग्रवाल, लायन मोहसिन अहमद ने भी अपने सारगर्भित उद्बोधन में प्रान्तपाल के स्लोगन आओं खुशियॉ बांटे की सार्थकता में सेवा गतिविधियों के प्रवाह को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। आयोजन का शुभारंभ अतिथियो द्वारा मां सरस्वती व लायंस के जनक मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तदुपरान्त अध्यक्ष खेरोदिया ने स्वागतीय उद्बोधन दिया। क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लॉयन कैलाश लड्ढा ने सचिव की अनुपस्थिति में सेवा व प्रशासनिक गतिविधियों से सराबोर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सुन्दर व काव्यात्मक संचालन निवृतमान सचिव लायन नितेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यगणों ने सहभागिता का निर्वहन किया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.