Site icon 24 News Update

लायंस क्लब निम्बाहेड़ा द्वारा दो व्यक्तियों का नेत्रदान करवाकर चार व्यक्तियों को किया रोशन

Advertisements

24 News Update निम्बाहेड़ा। लायंस क्लब निम्बाहेड़ा द्वारा राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत सोमवार सांय दो व्यक्तियों का नेत्रदान प्राप्त कर चार अंधत्व से ग्रसित व्यक्तियों को नई रोशनी प्रदान होगी। लायंस अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की मृत्यु के बाद आई डोनेशन चेयरमैन डॉ. जेएम जैन ने शल्य क्रिया द्वारा नेत्र उत्साहित कर प्रत्यारोपण हेतु नीमच गोमाबाई नेत्रालय भिजवा दिए। लायंस सदस्य अशोक मारू एवं मनोहरलाल वासवानी की प्रेरणा से पारस पुत्र रतनलाल सिसोदिया उम्र 66 वर्ष निवासी सोहनघाटी का सांय 5 बजे तथा कंचन बाई पत्नी स्व. सुखवाल पिछोलिया उम्र 92 वर्ष का सांय 5.45 बजे नेत्रदान संपन्न हुआ। परिजन सोहनलाल सिसोदिया एवं अशोक कुमार, सुरेश, अनिल एवं ललित जैन ने दुःखद घड़ी में नेत्रदान करवाकर पुनीत कार्य किया है। क्लब द्वारा अब तक कुल 455 जोड़ी नेत्रदान प्राप्त किए जा चुके है जिससे 900 से अधिक व्यक्तियों को रोशनी प्रदान हो चुकी है। उक्त कार्य में लायंस सदस्य एवं पदाधिकारी अशोक जैन, अरविंद मूंदड़ा, श्याम सुंदर माहेश्वरी, कैलाश लड्ढा, विक्रमादित्य खेरोदिया, अरविंद खंडेलवाल, विनोद माहेश्वरी, कुंजबिहारी अग्रवाल, राजकुमार रायपुरिया, सुनील डूंगरवाल एवं कंपाउंडर आशाराम सैन का विशेष सहयोग प्रदान किया।

Exit mobile version