24 News Update बांसवाड़ा। शहर के रिहायशी इलाके श्रीजी कॉलोनी में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक लेपर्ड (तेन्दुआ) अचानक कॉलोनी में घुस आया। आवारा कुत्तों के भौंकने और पीछा करने पर लेपर्ड घबरा गया और भागकर पास के नाले की झाड़ियों में जा छिपा। वन विभाग को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और करीब 5 घंटे से उसकी तलाश जारी है। लोगों को एहतियातन घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है।घटना सुबह 8:45 बजे की है। जानकारी के अनुसार, लेपर्ड करीब 500 मीटर दूर स्थित श्यामपुरा वन क्षेत्र से भटक कर कॉलोनी में आ पहुंचा था। प्रारंभ में कुत्तों के भौंकने की आवाज को लोग सामान्य घटना मानते रहे, लेकिन निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे मजदूरों ने लेपर्ड को देख कॉलोनीवासियों को सतर्क किया।कॉलोनी निवासी शरद त्रिवेदी के मकान में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि जैसे ही लेपर्ड गली में घुसा, चार कुत्ते उसके पीछे दौड़े। इसी दौरान एक युवक और एक स्कूटी सवार भी उस रास्ते से निकले, जो कुछ सेकंड पहले वहां से गुजर गए थे। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत फैल गई।वन विभाग के रेंजर संतोष डामोर ने बताया कि लेपर्ड संभवतः शिकार की तलाश में भटककर रिहायशी क्षेत्र में आ गया। सर्च ऑपरेशन के तहत 4 किलोमीटर तक इलाके की गहन तलाशी ली गई, लेकिन भीषण गर्मी के कारण दोपहर में तलाशी कार्य अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। कर्मचारी इलाके में निगरानी रखे हुए हैं और शाम को फिर से खोज अभियान शुरू किया जाएगा। जल्द ही लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जब तक लेपर्ड को पकड़ा नहीं जाता, तब तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। श्यामपुरा वन क्षेत्र माही कॉलोनी के निकट पहले भी लेपर्ड मूवमेंट के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन श्रीजी कॉलोनी में यह पहला मामला है जिसने प्रशासन और निवासियों को सतर्क कर दिया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डूंगरपुर: नाबालिग रेप पीड़िता के नवजात की इलाज के दौरान मौत, आरोपी पर केस दर्ज बांसवाड़ा में प्री-वेडिंग शूट से लौट रहे युवकों से लूट, सिर पर बोतल मारकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम