24 News Update निम्बाहेडा कविता पारख। गत रात्रि को पुलिस थानान्तर्गत एरिया के तनिष्क हॉटल के पिछे स्थित औंकार नगर में एक सूने मकान को अज्ञात बदमाषों ने मकान में बने कमरों में रखे आलमीरा व पेटी अन्य स्थानों पर रखे किमती सामान को ढूंढने के दौरान बहार सामान बिखेर कर खंगाल कर सोने व चांदी के लाखों के जेवरात व नकद राषि लेकर फरार हो गये। जमील मोहम्मद का परिवार के सदस्य रिष्तेदार के वहां निधन के कारण यहां गया हुआ था।
पुलिस थाना के भेरू लाल ने बताया कि जमील मोहम्मद पिता कल्लू खा ,तनिष्क हॉटल के पिछे स्थित औंकार नगर में सूने मकान व कमरों के ताले तोड कर अज्ञात बदमाष लाखों के सोने व चांदी के जेवरात व सीतर हजार नकद राषि ले कर फरार हो गए। जमील मोहम्मद ने इस आषय की पुलिस थाना में लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी सांस का इंतकाल होने के कारण पूरा परिवार के सदस्यों सहित मेवाती मोहल्ले में गया हुआ था । जब सुबह जैसे ही अपने मकान पर लोटे तो वहां देखा कि मुख्य गेट के साथ ही कमरों के ताले टूटे हुए पाए गए थे। चोरी का पता चलने पर परिजनों को सूचना दी और जहां अज्ञात बदमाषों ने आलमारियों के ताले तोड कर यहां रखे किमती जेवरात सोने व चांदी के आभूषण पांच सोने की अगठिया ,तीन तोले का सोने का हार, सोने के लॉग, सोने के कडे , एक जोडी सोने की बाली , बारह जोडी चांदी के पायजेब ,अठारह चांदी की बिछिया और किमती कपडे सहित 70 हजार नकद राषि अज्ञात बदमाष चोरी कर ले गए। परिवार के सदस्य ने बताया कि बदमाषो द्वारा कमरो में अन्दर प्रवेष कर कमरों को खंगालते हुए जहां बेटे की षादी हुई तभी जेवरात षादी में चढाए गए थे वो भी अज्ञात बदमाष चोरी कर ले गये। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच अधिकारी जुल्फेकार अहमद के जिम्मे किया गया।
गत रात्रि को सूने मकान को अज्ञात बदमाषों ने बनाया निषाना लाखों के जेवरात सहित सीतर हजार नकदी लेकर बदमाष फरार

Advertisements
