Site icon 24 News Update

सीलिकोसिस बीमारी से मज़दूर की मौत

Advertisements

सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के भागा डूंगरा निवासी पत्थर गडाई का कार्य करने वाले मज़दूर की सिलिकोसिस बीमारी से मृत्यु हो गई।
थाना प्रभारी मदनलाल खटीक ने बताया कि भागा डूंगरा निवासी बापूलाल (33) पुत्र गुलाबजी डेण्डोर ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई गट्टू (35) पुत्र गुलाबजी डेण्डोर पत्थर गडाई का काम करता था। करीब एक वर्ष पूर्व उसे सिलिकोसिस बीमारी हो गई थी, जिसका इलाज चल रहा था। 15 नवम्बर को उपचार के दौरान जनरल हॉस्पिटल में उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। जांच हेड कॉन्स्टेबल मनोज को सौंपी गई।

Exit mobile version