Site icon 24 News Update

कोटड़ी प्रैस कल्ब की और से फुलिया कलां में दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के संबंध में एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Advertisements

24 News Update भीलवाडा. भीलवाडा जिले के फुलिया कलां थाना क्षेत्र के अरवड गांव में दिनांक 17/12/2025 को हुई प्रशासनिक जन सुनवाई में ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं की खबर राजस्थान पत्रिका के भीलवाडा संस्करण में प्रकाशित होने पर गुस्साये सरपंच प्रतिनिधि एवं उसके सहयोगियों ने स्थानीय संवाददाता सत्यनारायण टेलर को घेर कर बस स्टेण्ड पर गम्भीर मारपीट की गई एवं जान से मारने की धमकी दी परिवादी ने इस संबंध में फुलिया कलां थाने में रिपोर्ट देकर एफआईआर दर्ज करवाई।उक्त मामले को दर्ज हुए 1 माह व्यतित हो जाने के बाद भी पुलिस की जांच में दोषियों के खिलाफ शिथिलता बरती जा रही है एवं अभी तक कोई गिरफ्तारी भी नही की गई है।जिससे भीलवाडा जिले के पत्रकारों में रोष व्याप्त है।श्रीमान् से आग्रह है कि उक्त प्रकरण में जांच अधिकारी को निर्देशित करके दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कार्यवाही के निर्देश फरमावें एवं राज्य में लगातार सुनियोजित ढंग से पत्रकारों के साथ हो रहे है मारपीट एवं अन्य षडयंत्रो पर कठोर कार्यवाही करके राज्य के पत्रकारों को पत्रकारिता का स्वच्छ माहौल प्रदान करावें।ज्ञापन देते समय कोटड़ी प्रेस क्लब के अध्यक्ष भैरू सिंह चौधरी,राजेन्द्र कुमार, महावीर प्रसाद वैष्णव,विक्रम सिंह, सांवरलाल,रामप्रसाद आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Exit mobile version