24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. शाहपुरा जिले के फूलियाकलां थाने का ऐसा मामला सामने आया जहां पीड़ित व्यक्ति ने लगाए गंभीर आरोप फुलिया उपखंड के बड़ला गांव के भागचंद पुत्र रोडूमल कुमावत परिजनों के साथ गुरुवार को भीलवाड़ा एसपी ऑफिस पहुंचा, जहां उसने एक शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी।कुमावत ने शिकायत में बताया कि 19 दिसंबर को उसे बीच रास्ते रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से उस पर हमला कर दिया। इस घटना को लेकर उसके पिता ने गोविंद जाट, सांवरिया लाल जाट, भीमराज व भलाराम कुमावत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।पीड़ित ने शिकायत में यह भी बताया कि इससे पहले उसके छोटे भाई की पत्नी द्वारा रतनलाल,भीमराज, रामनिवास, सांवरिया,गोविन्द,शिव नारायण के विरूद्ध भी एक प्रकरण संख्या 108/2024 थाना फुलिया कलां थाने में दर्ज करवाया गया। दोनों ही मामलों में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।पीड़ित ने इन मामलों की उच्चाधिकारी से जांच
करवाकर दोषियों को गिरफ्तार कराने की पुलिस अधीक्षक से मांग की है। कुल्हाड़ी से हमले के मामले में फूलिया पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने की शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी।पीड़ित ने प्रकरण की जांच
उच्चाधिकारी से करवाकर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
हमले के मामले में कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, पीडित ने एसपी को दी शिकायत

Advertisements
