24 News Update उदयपुर। महाराणा प्रताप खेल गांव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही उभरती बास्केटबॉल खिलाड़ी कोपल गर्ग ने एस.डी.एफ.आई. (SDFI) अंडर-14 राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उदयपुर और खेल गांव का नाम रोशन किया है। खेल गांव की बास्केटबॉल कोच उषा आचार्य ने बताया कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और निरंतर मेहनत का ही परिणाम है कि कोपल गर्ग का चयन एसडीएफआई की अंडर-14 नेशनल टीम में हुआ। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 19 दिसंबर 2025 से 23 दिसंबर 2025 तक मध्य प्रदेश के शहडोल में आयोजित हुई, जहां कोपल ने अपने खेल कौशल से प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कोपल गर्ग की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल, पूर्व खेल अधिकारी ललित सिंह झाला सहित हाराणा प्रताप खेल गांव के सभी खेल प्रशिक्षकों और खेल परिवार ने हर्ष व्यक्त किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
खेल प्रशिक्षकों ने विश्वास जताया कि कोपल गर्ग आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाएगी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.