Site icon 24 News Update

किशनपोल नवयुवक मंडल का 36वां गणेश महोत्सव 27 अगस्त से, भव्य शोभायात्रा से होगा आगाज

Advertisements

24 News Update उदयपुर। किशनपोल नवयुवक मंडल, उदयपुर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला श्री गणेश महोत्सव इस बार अपने 36वें वर्ष में और भी भव्य रूप में मनाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष नारायण लाल सालवी ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन 27 अगस्त 2025 से प्रारंभ होगा।
गणेश चतुर्थी के दिन सुबह 9 बजे सेलिब्रेशन मॉल, भुवाणा से सवा सात फीट ऊंची और विशेष आंगी–सजावट से सुसज्जित गणपति जी की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में 30 दोपहिया वाहन, 10 कारें और ढोल-नगाड़ों के साथ करीब 100 सदस्य शामिल रहेंगे। यह यात्रा फतेहपुरा, सुखाड़िया सर्किल, कोर्ट चौराहा, दिल्लीगेट और सूरजपोल से होते हुए किशनपोल सालवी कॉलोनी स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचेगी।
मंदिर प्रांगण में इस अवसर पर 54 फीट ऊंचा आकर्षक पंडाल तैयार किया जा रहा है। शाम 7:15 बजे गणपति प्रतिमा की स्थापना पूर्ण विधि-विधान के साथ इसी पंडाल में की जाएगी। मंडल की ओर से बताया गया कि आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें क्षेत्रवासी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर गणेश महोत्सव की भव्यता को और बढ़ाएंगे।

Exit mobile version