24 News Update जयपुर/उदयपुर। मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए किशन सोनवाल को 1 मई 2026 को 4 डन समुराई ब्लैक बेल्ट मास्टर डिग्री प्रदान की गई है। इसके साथ ही वे राजस्थान के पहले समुराई ब्लैक बेल्ट मास्टर बन गए हैं।
यह सम्मान उन्हें मार्शल आर्ट की विभिन्न तकनीकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, लंबे समय तक वेपंस प्रशिक्षण, पारंपरिक तकनीकों में दक्षता और वर्षों के अनुभव के आधार पर दिया गया।
किशन सोनवाल को यह डिग्री ऑल इंडिया समुराई मार्शल आर्ट फेडरेशन के फाउंडर एवं प्रेसिडेंट मनोज यादव द्वारा ब्लैक बेल्ट और प्रमाण पत्र देकर प्रदान की गई।
फेडरेशन देश की एक मान्यता प्राप्त संस्था है, जो वर्ल्ड समुराई फेडरेशन से संबद्ध है और विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों से भी जुड़ी हुई है। आगामी समय में समुराई गेम्स को स्कूल गेम्स, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और खेलो इंडिया जैसे प्लेटफॉर्म से भी जोड़े जाने की तैयारी है।
डिग्री प्राप्त करने के बाद किशन सोनवाल अब जापान की पारंपरिक समुराई मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी देंगे। इससे प्रदेश में मार्शल आर्ट के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने के अवसर मिलेंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस उपलब्धि से न केवल राजस्थान में मार्शल आर्ट को नई पहचान मिलेगी, बल्कि देश स्तर पर भी खेल प्रतिभाओं के विकास को गति मिलेगी।
किशन सोनवाल को राजस्थान के पहले समुराई ब्लैक बेल्ट मास्टर डिग्री

Advertisements
