Site icon 24 News Update

उदयपुर के सैन्साई किशन सोनवाल बने राजस्थान सामुराई एसोसिएशन के फाउंडर प्रेसिडेंट

Advertisements

24 News Update उदयपुर। मार्शल आर्ट क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए ऑल इंडिया सामुराई फेडरेशन ने उदयपुर के वंदे मातरम मार्शल आर्ट संस्थान के संस्थापक एवं कमांडो मार्शल आर्ट एंड फिटनेस अकैडमी के निदेशक सैन्साई किशन सोनवाल को राजस्थान सामुराई स्पोर्ट्स एसोसिएशन का राज्य स्तरीय फाउंडर एवं प्रेसिडेंट नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति फेडरेशन के फाउंडर प्रेसिडेंट क्योशी मनोज यादव द्वारा प्रदान किए गए सर्टिफिकेट एवं मेंबरशिप प्रमाण पत्र के माध्यम से की गई। इस नई जिम्मेदारी के साथ सैन्साई सोनवाल अब राजस्थान में सामुराई खेल और प्रशिक्षण गतिविधियों के विस्तार, तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन और विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन की कमान संभालेंगे।
करीब 30 वर्षों के अनुभव के साथ सैन्साई किशन सोनवाल पारंपरिक और आधुनिक मार्शल आर्ट के साथ-साथ वेपंस ट्रेनिंग तकनीकों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उनकी योग्यता, उपलब्धियों और दीर्घ अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है।
राजस्थान सामुराई स्पोर्ट्स एसोसिएशन एक आधिकारिक संगठन है, जो ऑल इंडिया सामुराई फेडरेशन, वर्ल्ड सामुराई फेडरेशन जापान, नेशनल मार्शल आर्ट कमिटी इंडिया सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों से संबद्ध एवं मान्यता प्राप्त है।
सामुराई प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं में उत्तम स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मविश्वास का विकास करना तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार करना है। साथ ही इस प्रशिक्षण के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सशक्त युवाओं का निर्माण करना लक्ष्य है, जो राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।

Exit mobile version