24 News Update उदयपुर, 4 मई। राजस्थान के लिए गौरव का क्षण तब बना जब किशन सोनवाल को मार्शल आर्ट में 4 डन समुराई ब्लैक बेल्ट मास्टर डिग्री प्रदान की गई। इसके साथ ही वे राजस्थान के पहले समुराई ब्लैक बेल्ट मास्टर बन गए हैं। यह उपलब्धि उन्हें मार्शल आर्ट की विभिन्न तकनीकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, वर्षों के ट्रेडिशनल प्रशिक्षण, वेपंस तकनीकों में दक्षता तथा समुराई मार्शल आर्ट में विशेष योगदान के आधार पर प्रदान की गई। ऑल इंडिया समुराई फेडरेशन के फाउंडर एवं प्रेसिडेंट मनोज यादव ने किशन सोनवाल को ब्लैक बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
फेडरेशन के अनुसार संस्था वर्ल्ड समुराई फेडरेशन से मान्यता प्राप्त है तथा विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों से संबद्ध है। आगामी वर्ष से समुराई गेम्स को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी शामिल किए जाने की तैयारी है।
किशन सोनवाल ने बताया कि वे अब राजस्थान में जापान की पारंपरिक समुराई मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देंगे, जिससे युवाओं को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि समुराई मार्शल आर्ट के माध्यम से प्रदेश में नई खेल प्रतिभाओं का विकास होगा और खिलाड़ी देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर भारत का गौरव बढ़ाएंगे।
किशन सोनवाल बने राजस्थान के पहले समुराई ब्लैक बेल्ट मास्टर, मार्शल आर्ट में 4 डन मास्टर डिग्री से सम्मानित

Advertisements
