24 News Update उदयपुर। महाराणा प्रताप खेलगांव के टेनिस खिलाड़ियों ने चल रही अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपना दबदबा कायम किया। यह प्रतियोगिता हेरिटेज गर्ल्स स्कूल, एकलिंगजी में 4 सितंबर 2025 से आयोजित हो रही है। दूसरे दिन टीम इवेंट में खेलगांव के चारों खिलाड़ी विजेता बने।प्रथम स्थान: एम.डी.एस स्कूल के आर्जव जैन (12 वर्ष) और पूर्वाश सरूपरिया (13 वर्ष) द्वितीय स्थान: सेंट पॉल स्कूल के कियान तलेसरा (10 वर्ष) और दिग्विजय सिंह (13 वर्ष) तृतीय स्थान: सी.पी.एस के द्विव्यराज (12 वर्ष) और काव्यांश कौशिक इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल, एम.डी.एस स्कूल प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सोमानी और शारीरिक शिक्षक खुशी जैन, सेंट पॉल स्कूल प्राचार्य गोवर्धन सिंह चोहान, सी.पी.एस प्राचार्य सुनील बाबेल और प्रशिक्षक वात्सल्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी।प्रशिक्षक खेमराज गमेती 2014 से खेलगांव में लगातार प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके परिश्रम से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे हैं और इंडिया रैंकिंग में भी स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में खेलगांव में 70-80 खिलाड़ी हर माह नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। खेलगांव में टेनिस की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हाल ही में दो नए क्ले कोर्ट के निर्माण को जिला कलक्टर नमीत मेहता ने मंजूरी दी है। उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन के अनुसार, यह कोर्ट दिसंबर 2025 तक तैयार हो जाएंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 35 साल पुराने विवाद पर पड़ी मुहर: फील्ड क्लब के नाम हुई 100 करोड़ की जमीन, यूडीए को बड़ा झटका एमडीएस स्कूल, उदयपुर में सीबीएसई नेशनल शतरंज चैम्पियनशिप 2025-26 का भव्य समापन: राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में वेलाम्मल विद्यालय समूह का दबदबा, एमडीएस खिलाड़ियों ने रचा गौरवशाली इतिहास