Site icon 24 News Update

विश्व कविता दिवस पर काव्यांजलि समारोह आयोजित

Advertisements

24 News Update निम्बाहेडा। वरिष्ठ नागरिक मंच और तेजस्विनी महिला समूह द्वारा रविवार को श्रीदयानंद जिज्ञासु सभागार निंबाहेड़ा में विश्व कविता दिवस के उपलक्ष्य में काव्यांजलि समारोह प्रतियोगिता आयोजित की गई।

काव्यांजलि प्रतियोगिता संयोजक डॉ रविंद्र कुमार उपाध्याय एवं बीसी पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के कवियों ने अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया

भव्य काव्यांजलि प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी कमलेश ढेलावत थे , जबकि अध्यक्षता श्रीकल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कैलाश चंद्र मूंदड़ा ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ जे एम जैन तथा नारायणदास पुरस्वानी उपस्थित थे ।

प्रतियोगिता के निर्णायक रूप में डॉ मुकुंद सागर भट्ट , वरिष्ठ एवम उस्ताद शायर वसीम इरफानी एवं बीसी पांडे ने प्रतिभागी कवियों की कविताओं का भाषा, प्रस्तुतीकरण, विषय वस्तु और संदेश के आधार पर मूल्यांकन कर उन्हें विजेता घोषित किया ।

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते हुए श्रीदयानंद जिज्ञासु चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष भजन जिज्ञासु ने कहा कि हमें साहित्य और सृजन को प्रोत्साहन देना चाहिए ।

इस अवसर पर दीपिका शर्मा ने हर एक दिल और हर एक जान कविता प्रस्तुत की , जबकि नीता कुमावत ने चरित्र पर अपने जो दाग न लाए , असल में वही पुरुष कहलाए, आर्यन प्रजापति ने मां तेरी गोद से निकाल कर आज मैं बड़ा हो गया हूं।, हर्षिता पालेचा ने बेटी विदा होती है , विदा किया नहीं करती, एस एन जोशी ने मेरा बचपन मत छीनो, तृप्ति कुमावत ने राणा खम्मा घणी और खम्मा घणी , वंदना प्रजापति ने सरपंच बनी रे म्हारी नार , श्रीपाल सिसोदिया ने हाड़ा रानी की कविता प्रस्तुत की ।

नवोदित कवि मोहम्मद हुसैन ने आई लव यू इंडिया तथा वाजिद अली जी ने तिरंगे के रूप में जाना जाता हूं कविता का पाठ किया।

प्रतियोगिता में कवियों ने अपनी मौलिक एवं उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया ।
इस अवसर पर हजारीलाल मेघवाल, द्रोपदी जिज्ञासु , एजाज अहमद, अयूब हुसैन , मोती पुरस्वानी, अशोक जिज्ञासु, कविता जिज्ञासु, आदि उपस्थित थे।

अतिथियों का आभार तेजस्विनी सामाजिक महिला समूह की अध्यक्ष वर्षा कृपलानी ने किया।

Exit mobile version