Site icon 24 News Update

विशाल अकादमी माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा में समारोह पूर्वक मनाया गया हिंदी दिवस

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। विशाल अकादमी माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा में हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तृप्ति कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर श्रुति लेख, सुलेख, लघु कहानी लेखन, निबंध लेखन, कविता पाठ, एकल गीत, समूह गीत एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चार दिवसीय समारोह के समारोप के अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। समापन समारोह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कवयित्री प्रियंका सोमानी रही, जबकि विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय सहमंत्री वरिष्ठ लेखक एवं साहित्यकार रतन लाल मेनारिया नीर , एवं परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार, श्रीपाल सिंह सिसोदिया तथा कवयित्री किरण शर्मा कस्तूरी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय निदेशक पंकज कुमार झा ने की। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। अतिथियों का परिचय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तृप्ति कुमावत ने किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत बाल संसद की प्रधानमंत्री वंदना मीणा, कक्षा प्रतिनिधि उमेश शर्मा, दिलखुश गायरी, सूरज बलाई, अप्रेश कुमार और निदा कुरैशी ने किया। हिंदी दिवस पर विशिष्ट अतिथि श्रीपाल सिसोदिया ने देश की भूमि और संस्कृति पर अपनी कविता प्रस्तुति की। विशिष्ट अतिथि किरण शर्मा ने भी इस अवसर पर हिंदी की महत्ता पर एक गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि प्रियंका सोमानी ने हिंदी दिवस के बारे में बच्चों को बृहद जानकारी प्रदान की। हिंदी दिवस की महत्ता को परिभाषित किया। रतनलाल मेनारिया ने हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी बोलने पर जोर दिया। साथ ही मोबाइल से दूर रहने एवं देसी स्थानीय खेलों को खेलने पर बल दिया। अध्यक्षता कर रहे विद्यालय निदेशक पंकज झा ने विभिन्न कवियों, लेखकों, साहित्यकारों की हिंदी को समृद्ध करने में अपनी भूमिका के बारे में बताया। आज हिंदी विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा बन गई है और हम सब हिंदी भाषियों का यही सपना है कि यह दुनिया की नंबर एक भाषा बने। इस अवसर पर सुलेख में कनिष्ठ वर्ग में अनम बी प्रथम, ज़ैनब द्वितीय एवं मयांशी मीणा तृतीय रही। वहीं वरिष्ठ वर्ग सुलेख में आराध्या कुमावत प्रथम, निदा कुरैशी द्वितीय एवं सूरज बलाई तृतीय रहे। श्रुति लेख वरिष्ठ वर्ग में वंदना मीणा प्रथम, काव्या तेली द्वितीय रही। वहीं कनिष्ठ वर्ग में अभिनव जाट प्रथम, देवांश कुमावत द्वितीय एवं नोमान खान तृतीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में जोया खान प्रथम, अप्रेश कुमार द्वितीय, अंजली भाम्बी तृतीय रही। एकल गीत प्रतियोगिता में नम्रता मीणा प्रथम, संगीता माली द्वितीय, दिव्यांशी मीणा तृतीय रही। कविता पाठ प्रतियोगिता में अनस हुसैन प्रथम, जोया खान द्वितीय, दिव्यांशी मीणा तृतीय रही। लघु कहानी लेखन में आराध्या कुमावत प्रथम, हार्दिक वर्मा द्वितीय एवं निखत नूर तृतीय रही। समूह गीत में कक्षा चार के विद्यार्थी प्रथम कक्षा 6 के विद्यार्थी द्वितीय एवं कक्षा 8 के विद्यार्थी तृतीय रहे। रंगोली प्रतियोगिता में निदा कुरेशी प्रथम, आराध्या कुमावत द्वितीय एवं जरीन खान तृतीय रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं उपहार द्वारा पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन शिखा झा ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की अध्यापिका नीता कुमावत ने किया।

Exit mobile version