🔹 अंतिम दर्शन
📅 17 मार्च | ⏰ सुबह 7:00 बजे से

🔹 अंतिम यात्रा
📅 17 मार्च | ⏰ सुबह 11:00 बजे
🏡 स्थान: शंभु निवास से प्रस्थान

24 News update उदयपुर: उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और मेवाड़ राजघराने के प्रतिष्ठित अरविंद सिंह मेवाड़ का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और सिटी पैलेस के शंभू निवास में ही उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से मेवाड़, उदयपुर और समूचे राजस्थान में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

सकल राजपूत महासभा ने समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए सोमवार को सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। महासभा के अध्यक्ष तनवीर सिंह कृष्णावत ने कहा कि यह समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, और श्रद्धांजलि स्वरूप अंतिम यात्रा में अधिकतम संख्या में समाजजन उपस्थित रहेंगे।

महासभा की बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि सोमवार को संपूर्ण समाज शोक दिवस मनाएगा और अपने प्रतिष्ठान बंद रखेगा। केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह कच्छवाहा ने अपील की कि समाजजन महासतियां में होने वाले अंतिम संस्कार में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और अपनी संवेदनाएं प्रकट करें। इस दौरान सभी लोग पारंपरिक शोक पगड़ी धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष तनवीर सिंह कृष्णावत ने कहा कि दिवंगत आत्मा का समाज और पर्यटन क्षेत्र में योगदान अविस्मरणीय रहेगा, और उनकी स्मृति हमेशा समाज के हृदय में जीवित रहेगी। महासभा के समस्त सदस्यों ने एकजुट होकर गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक प्रकट किया।

सकल राजपूत महासभा ने समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए सोमवार को सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। महासभा के अध्यक्ष तनवीर सिंह कृष्णावत ने कहा कि यह समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, और श्रद्धांजलि स्वरूप अंतिम यात्रा में अधिकतम संख्या में समाजजन उपस्थित रहेंगे।

महासभा की बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि सोमवार को संपूर्ण समाज शोक दिवस मनाएगा और अपने प्रतिष्ठान बंद रखेगा। केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह कच्छवाहा ने अपील की कि समाजजन महासतियां में होने वाले अंतिम संस्कार में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और अपनी संवेदनाएं प्रकट करें। इस दौरान सभी लोग पारंपरिक शोक पगड़ी धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष तनवीर सिंह कृष्णावत ने कहा कि दिवंगत आत्मा का समाज और पर्यटन क्षेत्र में

कटारिया की जनसुनवाई का समय बदला
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की सोमवार सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में होने वाली जनसुनवाई का समय बदल दिया गया है। अब यह जनसुनवाई सोमवार शाम 5 बजे आयोजित होगी।

Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading