Site icon 24 News Update

आज उदयपुर पहुंचेंगे, कल सर्किट हाउस में जन सुनवाई करेंगे राज्यपाल कटारिया

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुरं पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया का अचानक उदयपुर आने का कार्यक्रम बन गया है। पंजाब व हरियाणा में युद्ध के बादल छंटने के बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि कटारियाजी की यात्रा रिज्यूम हो सकती है। बताया जा रहा है कि कटारियाजी
आज शाम 7ः20 पर महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
यहां से सीधे अपने निवास स्थान पर पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 13 मई को प्रातः 11ः00 बजे से 1ः00 तक सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे। इससे पहले युद्ध जैसे हालात के चलते उनका उदयपुर आने का कार्यक्रम अचानक निरस्त कर दिया गया था।

Exit mobile version