24 News Update उदयपुर | शहर के बेड़वास इलाके में हुए भावना कुंवर (पुत्री केसर सिंह राठौड़) की संदिग्ध हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से करणी सेना में भारी आक्रोश है।
थाने पर प्रदर्शन और ज्ञापन
आज क्षत्रिय करणी सेना के देहात जिला अध्यक्ष ओनार सिंह बिच्छावेड़ा के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने प्रताप नगर थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस उपाधीक्षक सूर्यवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख संगठन:

  • क्षत्रिय करणी सेना: संभाग अध्यक्ष अनोप सिंह मूणवास और जिला अध्यक्ष केसर सिंह देवड़ा एवं क्षत्रिय करणी सेना जिला तहसील स्तर समस्त पदाधिकारी।
  • श्री राजपूत करणी सेना: जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह झाला।
  • श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता।
  • अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन: संभाग अध्यक्ष विकास गौड़ व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चूण्डावत।
    मुख्य मांगें और पुलिस का आश्वासन
    प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि भावना के पति हेमेंद्र सिंह देवड़ा और उसके सहयोगियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, लेकिन पुलिस राजनीतिक या अन्य दबाव के कारण मुकदमा दर्ज करने में देरी कर रही है।
    “तथ्यों के आधार पर गहन छानबीन की जा रही है। आज शाम 6 बजे तक मामले में की गई कार्रवाई की सही जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।”
    — सूर्यवीर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक

राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
मानवाधिकार संगठन के संभाग अध्यक्ष विकास गौड़ ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए स्पष्ट किया कि यदि अभियुक्तों की गिरफ्तारी में देरी हुई, तो यह मामला केवल उदयपुर तक सीमित नहीं रहेगा। संगठन करणी सेना के साथ मिलकर राज्य स्तर पर बड़ा धरना प्रदर्शन शुरू करेगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading