Advertisements
24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। राजस्थान कानूनगो संघ जिला डूंगरपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक ओबरी कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें ओबरी संघ उपशाखा के चुनाव सम्पन्न हुए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रीतम वखारिया को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक तहसील कार्यालय ओबरी में संघ जिला अध्यक्ष मुकेश भोई की अध्यक्षता में हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष चिराग कोठारी मुख्य अतिथि तथा जिला महामंत्री विशाल आनंद कलाल और सागवाड़ा उपशाखा अध्यक्ष यशपालसिंह पंवार विशिष्ट अतिथि रहे।
इस अवसर पर गिरदावर नेपाल सिंह पंवार, वीरेंद्र सिंह राव, हर्षद पंचोरी, स्मिता खाराड़ी, जितेंद्र पाटीदार आदि उपस्थित रहे।

