Site icon 24 News Update

जिला कानूनगो कार्यकारिणी का विस्तार, मकवाना बने जिला संयुक्त मंत्री

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। कानूनगो संघ जिला डूंगरपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष मुकेश भोई के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कानूनगो संघ के जिला संयुक्त मंत्री और उपशाखा अध्यक्ष कानूनगो संघ सागवाड़ा के पदों के मनोनयन हेतु तहसील कार्यालय सागवाड़ा में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला संयुक्त मंत्री के पद पर सर्वसम्मति से राकेश मकवाना को तथा कानूनगो संघ सागवाड़ा उपशाखा अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से यशपाल सिंह पंवार को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर कानूनगो संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष चिराग कोठारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्रसिंह चौहान, जिला महामंत्री विशाल आनंद कलाल, गिरदावर दिनकर पाटीदार, मुकेश परमार, मुकेश यादव, धर्मेंद्र जोशी, राजेश रोत, विपिन पाटीदार, प्रियंका खाट, सोहनलाल परमार आदि उपस्थित रहे।

कानूनगो संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सदस्य।

Exit mobile version