कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के 16 वीं विधानसभा के दूसरे पूर्णकालिक बजट में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र को मिली सौगातों, विशेष कर निम्बाहेड़ा के कनेरा में महाविद्यालय की घोषणा एवं निम्बाहेड़ा मुख्यालय पर उप परिवहन कार्यालय खोले जाने की घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजन ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वित्त मंत्री दिया कुमारी एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के प्रति आभार जताया है।निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के प्रयासों से गुरुवार को वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पूरक बजट में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए बजट में उप परिवहन कार्यालय, कनेरा में महाविद्यालय, बांगरेड़ा (निम्बाहेड़ा) एवं कालाकोट (छोटीसादड़ी) में 33/11 केवी जीएसएस की स्वीकृति मिली है। इससे पूर्व निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र को पूर्णकालिक बजट में वित्त मंत्री ने जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा में बेड क्षमता में बढ़ोतरी करते हुए 150 से 300 करने, छोटीसादड़ी से गणेशपुरा वाया कंडेला में रिंग रोड निर्माण के लिए 2 करोड़ 36 लाख की स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही निम्बाहेड़ा पत्थर व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए स्टोन पार्क की स्वीकृति तथा खनन पट्टाधारियों को राहत देते हुए क्वारी लाइसेंस की फीस 5 हजार से 3 हजार करने की घोषणा होने पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है।इसी क्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष रतन लाल गाडरी, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, प्रधान बगदीराम धाकड़, उप प्रधान जगदीश चंद्र आंजना, वरिष्ठ नेता नितिन चतुर्वेदी, नगर मण्डल अध्यक्ष कपिल चौधरी, भाजपा पूर्वी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, कनेरा अध्यक्ष जुगल धाकड़, छोटीसादड़ी नगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष विक्रम गोपावत, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, वरिष्ठ नेता प्रहलाद सोनी, ममता शारदा, पारस पारख, विरेश चपलोत, मोतीलाल आहूजा, प्रदीप मोदी, उमेश तोतला, गजेंद्र नवलखा, महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, ओबीसी मोर्चा लाला दशोरा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष फतहलाल मीणा, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा असलम गौरी, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री, दिनेश सोमानी, पूर्व उपप्रधान प्यारचंद धाकड़, कनेरा मण्डल के महामंत्री शिवलाल धाकड़, मोनू मारू, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि ,पंचायत समिति सदस्य पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं मंडल सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक कृपलानी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वित्त मंत्री दिया कुमारी के प्रति आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कनेरा- श्रीसुखानंद धाम पर श्रद्वालुओं ने भूत भावन भोलेनाथ का किया रूद्वाअभिषेक हेल्प सोसायटी सदस्यों ने मनाया फागोत्सव