24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जैन जागृति सेंटर सेंट्रल बोर्ड चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई की प्रेरणा एवं सहभागिता से जैन जागृति सेंटर, निम्बाहेड़ा द्वारा संचालित “निःशुल्क छाछ वितरण सेवा प्रकल्प” लगातार जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बनता जा रहा है। सेवा प्रकल्प के तीसरे दिन शनिवार को शेखावत सर्कल स्थित केंद्र पर राहगीरों, मजदूरों, वाहन चालकों एवं आमजन की बड़ी संख्या ने शीतल छाछ का लाभ लेकर गर्मी से राहत महसूस की।

शनिवार को इस पुनीत सेवा कार्य में महावीर इंटरनेशनल पद्मिनी वीरा केंद्र, निम्बाहेड़ा की वीराओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सेवा भावना से ओतप्रोत वीराओं ने करीब डेढ़ घंटे में ही हजारों लोगों को 400 लीटर से अधिक शीतल छाछ वितरित कर मानव सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। सेवा कार्य में अल्पना चपलोत, प्रियंका बोडाना, कल्पना सिंघवी, प्रमिला सहलोत, प्रियंका नाहर, चांदनी मोदी एवं रानू चपलोत सहित अन्य वीराओं ने समर्पण भाव से सहयोग किया।

भीषण गर्मी में जब राहगीर प्यास से व्याकुल होकर छाछ केंद्र पहुंचे तो वहां मिली ठंडी छाछ और आत्मीय व्यवहार ने उनके चेहरों पर संतोष और राहत की मुस्कान ला दी। कई लोगों ने इस सेवा प्रकल्प की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे गर्मी के मौसम में जनसेवा का अत्यंत सराहनीय प्रयास बताया।
इसी क्रम में नगर की प्रमुख श्रीराम गोशाला ने भी सहयोग की भावना दिखाते हुए 50 लीटर छाछ निःशुल्क उपलब्ध करवाई। जेजेसी परिवार ने गोशाला समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे सेवा कार्य और अधिक प्रभावी बनते हैं।
“नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव को साकार करता यह प्रकल्प लोगों के बीच मानवता, सेवा और संवेदना का संदेश दे रहा है। छाछ वितरण केंद्र पर प्रतिदिन बढ़ती भीड़ को व्यवस्थित बनाए रखने एवं यातायात सुचारु रखने हेतु स्थानीय थाने की ओर से यातायात पुलिस की व्यवस्था भी की गई, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
इस अवसर पर सेंटर के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भारतीय जैन संगठन समिति अध्यक्ष वीरेश चपलोत, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष रवि मोदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading