24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना झाडोल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चेक बाउंस के दो अलग-अलग मामलों में पिछले 08 वर्षों से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल तथा वृत्ताधिकारी वृत झाडोल श्री विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री फेलीराम मीणा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने आसूचना संकलन और तकनीकी सहयोग के आधार पर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया।पहला मामला विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एन.आई. एक्ट केस) न्यायालय क्रमांक 04, उदयपुर से संबंधित प्रकरण संख्या 7558/2017 भवानी क्रेडिट बनाम भंवरलाल का है, जिसमें चेक बाउंस के मामले में आरोपी भंवरलाल पुत्र कान्हा, निवासी अदकालिया, थाना पानरवा, जिला उदयपुर को स्थाई वारंटी घोषित किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरा मामला न्यायालय क्रमांक 01, उदयपुर के प्रकरण संख्या 0866/2017 रमेशचंद्र बनाम जसवंत कुमार से जुड़ा है। इस प्रकरण में आरोपी जसवंत कुमार पुत्र नाथुलाल उर्फ नाथुसिंह, निवासी दमाणा, थाना झाडोल, जिला उदयपुर लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को नियमानुसार कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि वांछित अपराधियों और स्थाई वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून से बचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में थाना झाडोल पुलिस की विशेष टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में थानाधिकारी फेलीराम मीणा के साथ सब इंस्पेक्टर शंकरलाल, सतीशचंद्र, कांस्टेबल जीवन सिंह (विशेष भूमिका), ओमप्रकाश (विशेष भूमिका), सुखदेव, लक्ष्मीलाल और यशवंत सिंह शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लेकसिटी में सजेगा खाटू श्याम का दरबार, 18 अप्रैल को निकलेगी भव्य निशान यात्रा हाईवे मोबाइल टीम पर हमले का एक आरोपी बाल अपचारी डीटेन