Site icon 24 News Update

झाड़ोल पुलिस की कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update. उदयपुर। झाड़ोल थाना क्षेत्र में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। झाड़ोल निवासी विजय पुत्र केरीगा ने 29 सितम्बर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 सितम्बर की रात करीब 11 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी, जो सुबह 4 बजे तक गायब हो गई। इस पर प्रकरण संख्या 171/2024, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रकरण में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है। अब बचे हुए आरोपी भगवती लाल पुत्र शंकरलाल निवासी दमाणा, पिपलीमाला, थाना झाड़ोल को पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल, पुलिस उप अधीक्षक वृत्त झाड़ोल श्री नैत्रपाल सिंह के सुपरविजन में, थानाधिकारी झाड़ोल श्री फैलीराम मीणा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और आसूचना के आधार पर भगवती लाल को पकड़ने में सफलता पाई। फिलहाल आरोपी से अग्रिम अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
श्री फैलीराम मीणा, थानाधिकारी झाड़ोल
श्री दिनेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक
श्री जयवीर, सहायक उप निरीक्षक
श्री भूराराम, कांस्टेबल (क्रमांक 3073)
श्री जितेन्द्र, कांस्टेबल (क्रमांक 3359)
श्री ओमप्रकाश, कांस्टेबल (क्रमांक 1173)
श्री गोविन्द कुमार, कांस्टेबल (क्रमांक 1360)

Exit mobile version