Site icon 24 News Update

ज्वेलर पर चाकू से हमला; घटना CCTV में कैद

Advertisements

24 News Update उदयपुर। उदयपुर पुलिस के धानमंडी थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर एक ज्वेलर पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार घटना 24 अप्रैल की शाम करीब 4:50 बजे चौखला बाजार स्थित महालक्ष्मी ज्वैलर्स के बाहर हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि ज्वेलर दुकान के बाहर पानी की बोतल से हाथ धो रहा था। इसी दौरान लाल टी-शर्ट पहने एक युवक बाइक पर वहां से गुजरता है। पानी के छींटे पड़ने पर वह गुस्से में बाइक रोककर ज्वेलर से बहस करने लगता है।
परिवादी धर्मेश सोनी पुत्र भगवतीलाल ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे थप्पड़ मारे और गर्दन पकड़कर सड़क पर खींच लिया, जिससे उसकी नाक पर चोट आई। इसके बाद आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर उसके बाएं पैर के पास वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version