Site icon 24 News Update

महालक्ष्मी ज्वैलर्स के बाहर चाकूबाजी का 24 घंटे में खुलासा: निम्बाहेड़ा से आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू-बाइक बरामद

Advertisements

24 News Update उदयपुर, 25 अप्रैल। उदयपुर पुलिस ने धानमंडी थाना क्षेत्र में ज्वेलर पर हुए चाकू हमले की सनसनीखेज वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को निम्बाहेड़ा से दबोचकर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में की गई। पूरे ऑपरेशन का सुपरविजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कुमार ओझा तथा वृताधिकारी (नगर पश्चिम) राजेश कुमार यादव ने किया।
थानाधिकारी भंवरलाल माली के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रकरण संख्या 33/2026 धारा 118(1), 126(2), 351(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद अयान उर्फ आडू (20) पुत्र मोहम्मद सिद्दीकी, निवासी कुंजरवाड़ी, मुखर्जी चौक (धानमंडी) हाल निवासी पलोदड़ा हाउस के पीछे, सविना को गिरफ्तार किया।

सीसीटीवी और मुखबिर से मिली सफलता
पुलिस के अनुसार 24 अप्रैल को चौखला बाजार स्थित महालक्ष्मी ज्वैलर्स के बाहर हुई घटना के बाद टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे निम्बाहेड़ा से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि ज्वेलर धर्मेश सोनी दुकान के बाहर हाथ धो रहा था, तभी वहां से गुजर रहे आरोपी पर पानी के छींटे पड़ गए। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पहले मारपीट की, फिर पीड़ित को सड़क पर घसीट दिया और अंत में चाकू निकालकर हमला कर दिया, जिससे ज्वेलर घायल हो गया।
घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया था।

टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थानाधिकारी भंवरलाल माली के साथ सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र, कांस्टेबल कवयुन (विशेष भूमिका), महेन्द्र (विशेष भूमिका) और जालिम सिंह की अहम भागीदारी रही। साथ ही कार्रवाई में कांस्टेबल महेन्द्र और कयूम की विशेष भूमिका भी रही, जिनकी सक्रियता से आरोपी तक पहुंच संभव हो सकी। पुलिस ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Exit mobile version