24 News Update उदयपुर। श्री जवाहर जैन शिक्षण संस्था उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर का वार्षिकोत्सव “नवरंग–2026” सोमवार को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीन डॉ. हेमेन्द्र चण्डालिया रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता संस्था के सचिव श्री हिम्मत सिंह नाहर ने की।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संस्था पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अरुणा गुप्ता ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी।संस्था के कोषाध्यक्ष श्री अशोक खुरदिया ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए अनुशासन और परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया। सचिव श्री हिम्मत सिंह नाहर ने मुख्य अतिथि डॉ. चण्डालिया का परिचय देते हुए उनके शैक्षिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. चण्डालिया के नेतृत्व में 22 शोधार्थियों को पीएचडी की उपलब्धि प्राप्त हुई है तथा उन्हें राष्ट्रपति एवं महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन, उदयपुर द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।मुख्य अतिथि डॉ. हेमेन्द्र चण्डालिया ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शैक्षिक उन्नयन हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।संस्था के अध्यक्ष श्री शांतिलाल नागौरी ने विद्यालय के समग्र विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह एवं एकल नृत्य, भगत सिंह का बलिदान पर आधारित नाटक सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। शिक्षक प्रतिनिधि श्रीमती मनीषा नागौरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य श्रीमती अरुणा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमा धायभाई ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांसद डॉ रावत ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट राजस्थानी–पंजाबी रिमिक्स पर झूमे विद्यार्थी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान