24 News Update उदयपुर | राजस्थान विद्यापीठ कुल द्वारा संचालित श्रीमन्नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से मंगलवार को बीएड महाविद्यालय के सभागार में विदाई समारोह एवं पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ कुलाधिपति कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर, कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, प्रधानाचार्य राजकुमारी सनाढ्य एवं डॉ. बलिदान जैन द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।प्रारंभ में प्रधानाचार्य राजकुमारी सनाढ्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। गणेश वंदना से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने “खम्मा घणी-खम्मा घणी म्हारे रजपुता ने खम्मा घणी”, “काली-काली गाड़ी में घुमा दे भरतार”, “पधारो म्हारे देश”, घूमर, “बनी थारो चांद सरको मुखड़ो”, “समदरियो लहरा लेवे सा”, “ओ म्हारा मीठोड़ा मेहमान” सहित राजस्थानी व पंजाबी रिमिक्स गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभागार को तालियों से गूंजा दिया।विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों एवं उत्कृष्ट विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुलाधिपति भंवरलाल गुर्जर ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कार्य के प्रति समर्पण और निष्ठा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 1937 में स्थापित राजस्थान विद्यापीठ ने देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, इसे नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी आज के युवाओं की है।कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने अपने उद्बोधन में युवाओं को सोशल मीडिया और नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि आधुनिकता की दौड़ में हम अपनी संस्कृति और मूल्यों से भटकते जा रहे हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उल्लेख करते हुए कहा कि “छोटे सपने देखना अपराध है”—विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर परिश्रम, शारीरिक-मानसिक-आध्यात्मिक मजबूती आवश्यक है। संचालन रिद्म गुर्जर ने किया। समारोह में मनीषा पालीवाल, भावना श्रीमाली, टीना परिहार, दीपिका वैष्णव, सुरेश आमेटा, हितेष पालीवाल, मदन मीणा, राजेन्द्र, कृष्णराज गुरु, पुष्कर, राजसिंह सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम का आनंद लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जवाहर जैन शिक्षण संस्था विद्यालय का वार्षिकोत्सव ‘नवरंग–2026’ हर्षोल्लास से सम्पन्न उदयपुर में बास्केटबॉल का महासमर: वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट का शंखनाद — 127 विश्वविद्यालय, 1500 से अधिक खिलाड़ी; मेज़बान बीएन विवि ने 34 अंकों से दर्ज की दमदार जीत