24 News Update उदयपुर। उदयपुर में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद डॉक्टर्स की लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मामला सुखेर थाना क्षेत्र स्थित पैसिफिक अस्पताल, भीलों का बेदला का है, जहां उपचार के दौरान एक किसान की मौत हो गई।

लकवे के लक्षण पर कराया था भर्ती
जानकारी के अनुसार राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र के कड़ेचा निवासी हमेर सिंह (पिता लक्ष्मण सिंह) को 26 फरवरी को अचानक लकवे जैसे लक्षण दिखाई देने पर उपचार के लिए उदयपुर लाया गया था। परिजनों ने उन्हें पैसिफिक अस्पताल, भीलों का बेदला में भर्ती करवाया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया। परिवार का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के नाम पर अलग-अलग समय पर करीब 1 लाख 50 हजार रुपये जमा करवाए गए।

रात तक ठीक थे, दो घंटे बाद मौत की सूचना
परिजनों के अनुसार रविवार रात करीब 8 बजे तक हमेर सिंह की तबीयत सामान्य थी। उन्होंने परिवार के लोगों से बातचीत भी की और खाना भी खाया था। इसके करीब दो घंटे बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने परिजनों को बुलाकर बताया कि मरीज को साइलेंट हार्ट अटैक आया था और उनकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप
मृतक के परिजनों का कहना है कि मरीज की स्थिति में सुधार बताया जा रहा था और उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में भी शिफ्ट कर दिया गया था। ऐसे में अचानक मौत होने पर उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले को लेकर रात करीब 10 बजे परिजनों ने सुखेर थाने में शिकायत दर्ज करवाई और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

करनी सेना ने भी उठाई जांच की मांग
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जीवन सिंह सेंवाड़ा ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि यदि अस्पताल में डॉक्टरों की मौजूदगी के बावजूद मरीज को साइलेंट अटैक आता है और उसकी जान नहीं बचाई जा सकती, तो यह गंभीर लापरवाही का मामला बनता है।
उन्होंने मांग की कि शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाए, परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, दोषी डॉक्टरों व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर परिजन पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे और शव को अस्पताल के सामने ले जाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। तक हमेर सिंह पेशे से किसान थे और उनके परिवार में दो बेटे हैं। उनके बेटे रमेश ने कहा कि परिवार को अपने पिता के लिए न्याय चाहिए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading