Advertisements
24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। हरियालों राजस्थान अभियान के अर्न्तगत आज जे. के. सीमेन्ट निम्बाहेडा स्थित मालियाखेडी खद्वान क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विकास पंचौली उपखंड अधिकारी निम्बाहेडा ,आषीष बोरासी ,डॉं. गिरीराज कुमार सोनगरा, दीपेष कुमार मेघवाल ,रणजीत मीणा ,सुनील कुमार यादव व जे.के. सीमेन्ट के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ ही आस-पास के विधालय के विधार्थी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जे.के.सीमेन्ट के युनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने बताया कि जे.के.सीमेन्ट के प्लांट एंव खद्वान क्षेत्र में पौधारोपण का कार्यक्रम मानसुन के प्रारम्भ होते ही किया जा रहा है जो कि अनवरत जारी है। एंव आज के दिन इस कार्यक्रम के माध्यम से 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त किया गया।

