कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा. आज जे. के. सीमेन्ट निम्बाहेड़ा प्लान्ट के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया ने संयुक्त प्रवन्ध निदेशक श्री माधवकृष्ण सिंघानिया के साथ एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया ।
प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. राघवपत सिंघानिया ने भावुक होकर कहा कि जे. के. सीमेन्ट की उन्नति भगवान ठाकुर जी श्रीराधाकृष्ण जी की कृपा एवं कर्मचारियों के कठिन परिश्रम की देन है। उन्होनें पूरे ऑर्गेनाईजेशन की तरक्की का श्रेय अपने कर्मचारियों को दिया और कहा कि जे. के. सीमेन्ट ऑर्गेनाईजेशन को सभी कार्यस्थलों पर स्थानीय लोगों का परिवार की तरह सहयोग मिलता रहा है और मिलता रहेगा क्योंकि वह भी हमारे परिवार का हिस्सा है। उन्होनें कहा कि सितम्बर 2024 में जे. के. ऑर्गेनाईजेशन के 140 वर्ष पूर्ण हुये जो कि निः सन्देह गौरवमयी उपलब्धि है और अब निम्बाहेड़ा प्लान्ट अपनी स्वर्ण जयन्ती मना रहा है। साथ ही इसी माह गोटन व्हाईट सीमेन्ट प्लान्ट भी अपने 40 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर रहा है ।
इस अवसर पर प्रेस को सम्बोधित करते हुये श्री माधवकृष्ण सिंघानिया ने बताया कि 1974 में 0.8 मिलियन टन सीमेन्ट निर्माण प्रतिवर्ष की क्षमता के साथ जो शुरूआत हुई थी, वह आज 24 मिलियन टन प्रतिवर्ष तक पहुंच गयी है ।
आने वाले वर्षो में राजस्थान के जैसलमेर में भी 3 मिलियन टन प्रतिवर्ष क्षमता के सीमेन्ट प्लान्ट निर्माण का कार्य सम्पूर्ण होगा। वर्तमान में कम्पनी के सीमेन्ट प्लान्ट निम्बाहेड़ा, मांगरोल, गोटन (वाइट सीमेंट एवं पुट्टी )
[ राजस्थान ], पन्ना, कटनी,उज्जैन (मध्यप्रदेश ], मुद्दापुर [कर्नाटक], अलीगढ़, हमीरपुर व प्रयागराज (उत्तरप्रदेश ], बालासिनोर [गुजरात], झारली [हरियाणा ] एवम् फुजेराहा (UAE) में स्थित है और वक्सर {विहार] में ग्राईडिंग यूनिट का भूमि पूजन इसी माह में किया जा रहा
है ।
कम्पनी ने सीमेन्ट के साथ-साथ पेन्ट्स इन्डस्ट्री, टाईल ऐडेसिव एवम् अनेक निर्माण सह- सामग्री के क्षैत्र में भी प्रवेश किया एवं वाजार में सम्मानजनक स्थिति वनाई है।
डॉ. राघवपत सिंघानिया ने बताया कि हाल ही में जे. के. सीमेन्ट निम्बाहेड़ा को एम्पलायर्स ऐसोसियेशन ऑफ राजस्थान द्वारा सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता का अवार्ड एवं प्रमाण-पत्र दिया गया जो इस बात को स्वतः प्रमाणित करता है कि जे. के. सीमेन्ट में प्रवन्धन और कर्मचारियों का सामन्जस्य एक आदर्श
है ।
श्री सिंघानिया ने कहा कि व्यापार के साथ-साथ जहाँ भी हम कार्य करते है वहाँ सामाजिक सरोकार अपना कर्तव्य मानते है, उन्होनें इस अवसर पर अपने ताउजी स्व. श्री यदुपति जी सिंघानिया का स्मरण करते हुये कहा कि ताउजी ने हमे सदैव सिखाया है कि सामाजिक उत्थान को अपनी प्राथमिकता वनाओं और इसीलिये निम्बाहेड़ा में कम्पनी द्वारा सामाजिक उत्थान के अनेक स्थायी कार्य किये गये, जिसमें मुख्य रूप से युवाओं के कोशल विकास के लिये आई.टी.आई. की स्थापना, गांव में महिलाओं को स्वावलम्वी वनाने के लिये प्रशिक्षित करना, पशुधन संवर्धन कार्यक्रम, सरकारी स्कूलो का नवीनीकरण एवं विकास, आंगनवाड़ियों को गोद लेकर संचालित करना, निम्बाहेड़ा नगर में जे.के. कर्स्ट हॉल की स्थापना, गांवो में सामुदायिक भवनो का निर्माण एवम् सड़कों का निर्माण व पेयजल की सुविधा प्रदान करना । चिकित्सा के क्षेत्र में राजकीय जिला चिकित्सालय निर्माण एवं चिकित्सा उपकरणों में सहयोग एवं चल चिकित्सा ईकाई द्वारा गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण एवं निः शुल्क दवाईयों का वितरण, मेगा चिकित्सा शिविर एवं नेत्र चिकित्सा शिविरों का आयोजन करना, पर्यावरण सुरक्षा के उद्देश्य से नियमित रूप से पौधारोपण कार्यक्रम संचालित कर समूह पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में अपनी भूमिका का
निर्वहन करने के लिये प्रतिबद्ध है, जो निम्बाहेड़ा और आस-पास के गांवों में विकास के आयाम बन रहे है और इसी प्रकार के कार्यक्रम अन् प्लान्टों में भी नियमित रूप से किये जा रहे है ।
उन्होनें बताया कि स्वर्ण जयन्ती के अवसर पर पूजनीय अम्मा σ [श्रीमती सुशीला जी सिंघानिया ] की प्रेरणा से अति महालक्ष्मीनारायण यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसने निम्बाहेड़ा के सम्पूर्ण वातावरण को धर्ममयी बना दिया ।
उन्होनें गत 07 दिनों में निम्बाहेड़ा स्वर्ण जयन्ती महोत्सव में सम्मिलित होने वाले सभी विशेष अतिथियों, निम्बाहेड़ा के सम्मानीय नागरिकों एवम् स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया ।
इस विशाल कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन सुन्दर कवरेज के लिये उन्होनें समस्त मिडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया

