- अति लक्ष्मीनारायण यज्ञ की पूर्णा हुति एवम् आरती के लिये पंहुची पूर्व मुख्यमन्त्री वसुन्धरा राजे
- श्रीनाथजी मन्दिर नाथद्वारा के श्रीविशाल बाबा भी आयेगें निम्बाहेड़ा
- सेनू निगम एवं साथियों द्वारा भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। जे.के.सीमेन्ट निम्बाहेड़ा प्लान्ट के स्वर्णीम 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित हो रहे महोत्सव के दौरान आज अति लक्ष्मीनारायण यज्ञ की पूर्णा हुति हुई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमन्त्री वसुन्धरा राजे आरती में शामिल हुई।
यज्ञ के दौरान सिंघानिया परिवार के सभी सदस्यों सुशीला सिंघानिया, डॉ.निधिपति सिंघानिया, विधि सिंघानिया, प्रबन्ध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया, संयुक्त प्रबन्ध निदेशक माधव कृष्ण सिंघानिया, सोनम सिंघानिया, सना सिंघानिया ने विधिवत रूप से मण्डल पूजा एवं अर्चना की। कम्पनी के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं निम्बाहेड़ा के स्थानीय निवासी भी आरती में शामिल हुये।
श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि जे.के. सीमेन्ट परिवार से मेरा बहुत पुराना जुड़ाव है और धर्म एवं सामाजिक सरोकार इस परिवार पर ईश्वर की कृपा है।
कार्यक्रम के अन्तर्गत कल दिनांक 13 दिसम्बर को सांयकाल सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा, जिसमें गायक कलाकार सोनूनिगम अपनी प्रस्तुतियांॅ देगें।
उल्लेखनीय है कि स्वर्ण जयन्ती महोत्सव के समापन के दिन कल श्रीनाथ द्वारा मन्दिर के चिरंजीवी श्री विशाल बाबा की पधारणवी होगी।

