24 News Update उदयपुर, चिरवा मनोहरपुरा मे बन रहे इस्काॅन कोवे मंदिर की ओर से गणगौर घाट पर नव वर्ष की पूर्व सन्ध्या पर 31 दिसम्बर को सायंकाल 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक हरिनाम संकीर्तन करेंगे। प्रोजेक्ट डाइरेक्टर मदन गोविंद प्रभु ने बताया कि वृहद स्तर पर आयोजित कीर्तन का पवित्र उद्देश्य भक्ति और आध्यात्मिक ध्वनि के साथ भगवान के पवित्र नामो के सामुहिक जाप, हृदय की शुद्धता व आत्मीय सुख शान्ति के लिए किया जाएगा।
जो नववर्ष आगमन पर बहुत शुभ फलदायी सिद्ध होगा। इस कीर्तन का नेतृत्व वृन्दावन के मधुमंगल प्रभु,दिल्ली के सचीजीवन प्रभु तथा भीलवाड़ा के देवानंद प्रभु करेगें। जिसमे अनेक ब्रह्मचारी वैष्णवो के साथ उदयपुर के भक्तो की उपस्थिति से नई आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा।
मदन गोविंद के अनुसार इस्काॅन कोवे भगवद्गीता और श्रीमद्भागवतम को समर्पित जीवन्त आध्यात्मिक केन्द्र है। जो सभी आयुवर्ग के लिए पारिवारिक सांस्कृतिक और धार्मिक शिक्षा व हरिनाम कीर्तन पर ध्यान केंद्रित करता है।
इस्काॅन कोवे 31 दिसम्बर को गणगौर घाट पर कीर्तन करेंगें

Advertisements
