24 News Update उदयपुर, चिरवा मोहनपुरा स्थित इस्काॅन कोवे मंदिर मे नृसिंह भगवान की जयन्ती महोत्सव रविवार 3 मई को प्रात: 10 बजे से धूमधाम से मनायेगें। प्रोजेक्ट डाइरेक्टर मदन गोविंद प्रभु ने बताया कि प्रारम्भ मे कीर्तन पश्चात इस्काॅन वसाई से पधारे शुद्ध सेवक प्रभु कथा मे भगवान हरि के नृसिंह अवतार और आसुरी शक्ति का विनाश करने वाले भगवान नृसिंह का रूप अद्भुत और निराला है।उसमे जितना क्रोध भरा हे, उतना ही वात्सल्य भी है। ऐसे दिव्य प्रभु का नामाश्रय लेने वाले को अभय दान मिलता है। इससे भक्तो के जीवन मे आध्यात्मिक रक्षा,आई विपदा कष्टो का नाश होता है। जैसे हिरण्यकशिपु के पुत्र भक्त प्रह्लाद जी को अभय दान मिला। चाहे भगवान को नृसिंह रुप ही क्यों ना धारण करना पड़ा। एसी अद्भुत कथा का सुन्दर चित्रण के बाद नृसिंह जी का पंचामृत से और पुष्पाभिषेक किया जायेगा। भक्तो के हाथो से निर्मित 56 भोग प्रसाद धराकर आरती पश्चात महाप्रसाद के साथ परोसा जायेगा।
इस्काॅन कोवे मे रविवार को नृसिंह जयन्ती महोत्सव

Advertisements
