Site icon 24 News Update

17 किलो 500 ग्राम चांदी के जेवरात से भरा बैंग छिनकर ले जाने वाली अन्तर्राज्यीय महाराष्ट्र डकैती गैंग का किया पर्दाफाश, मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्‌तार, माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा गया

Advertisements

24 News Update Udaipur. थाना डबोकः- दिनांक 17.04.2025 को प्रार्थी श्री शिव कुमार पिता प्रहलाद राय सोनी, उम्र 44 साल निवासी मिठा नीम, ब्रहापुरी पुलिस थाना डबोक जिला उदयपुर द्वारा रिपोर्ट पेश की गई कि मेरी मीठानीम, डबोक में चारभुजा ज्वैलर्स दुकान है। आज दिनांक 16. 04.2025 को समय करीब 5.52 PM मैने मेरे बच्चे अन्शुमान के साथ रोजाना की तरह दुकान में रखे चांदी के करीब 30 किलो जेवरात एक थैले में भरकर दुकान से घर ले जाने को दिया था। मेरा लडका मोटरसाइकिल से घर के लिए रवाना हुआ था कुछ ही दुरी पर पहुंचा कि पवन नागदा दौड कर दुकान पर आया और मुझे बताया कि अन्शुमान रोड के एक तरफ मोटरसाइकिल से नीचे गिरा पडा है व उसके सिर में से खुन निकल रहा है। जिस पर मै दुकान से दौड कर अन्शुमान के पास पहुंचा तो मैने देखा कि वह

बेहोश पडा हो उसके सिर मैं से खुन निकल रहा था जिसको गम्भीर चोट लगी है। मेरे को वालु गायरी व शम्भुसिंह ने बताया कि एक पल्सर मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति मुंह बांधे हुए थे जिन्होने अन्शुमान पर चलती मोटरसाइकिल पर हमला कर नीचे गिरा दिया व उसके पास काले कलर का बैग था जिसको लुट कर लेकर भाग गये पल्सर मोटरसाइकिल के नम्बर हमने नही देखे तीनो व्यक्ति दुबले पतले थे। मैने व मेरे पिताजी ने मेरे लडके को ईलाज हेतु उदयपुर हॉस्पिटल भर्ती करवाया है। कानुनी कार्यवाही करना फरमावे ।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल द्वारा लूट व डकैती की वारदात पर्दाफाश कर घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की शिघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर श्रीमती अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व श्री मनीष कुमार, IPS सहायक पुलिस अधीक्षक, मावली के सुपरविजन में श्री हुकमसिंह थानाधिकारी डबोक के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे करीबन 210 सीसीटीवी फुटेज व मगंलवाड, चितौडगढ, मावली, राजसमंद, बासवाडा में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। टीम द्वारा घटनास्थल का रूट चार्ट बनाया जाकर तकनीकी विश्लेषण कर घटना करने वाले अभियुक्तगणों की पहचान गुजरात व महाराष्ट्र से की गई। चिन्हित आरोपियों की धरपकड हेतु टीम द्वारा लगातार बाहर कैंप करते हुए आरोपियों के स्थानों में मुखबिर मामूर किये गये। एक टीम बारामती महाराष्ट्र व दुसरी टीम तापी गुजरात में करीबन 20 दिन तक कैम्प लगाकर अपराधियों को दस्तयाब किया जाकर गहनता से पुछताछ की जाकर मुख्य आरोपी सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर वारदात का खुलासा किया गया। टीम द्वारा प्रकरण की वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व एक कार रजि. नम्बर MH42BN5417 तथा प्रकरण का माल मशरूका कुल 15 किलो 271 ग्राम चांदी अभियुक्तगणो के कब्जे से बरामद की जाकर शेष अभियुक्तों की तलाश व अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरोह में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तगणः-

  1. आदित्य पवांर उर्फ एपी पिता नवनाथ पवारं निवासी खाडोबानगर बारामती पुलिस थाना बारामती जिला पुणे महाराष्ट्र
  2. गणेश सत्यवान लाडगे पिता सत्यवान लाडगे निवासी तान्दुलवाडी बारामती पुलिस थाना बारामती जिला पुणे महाराष्ट्र
  3. समीर शाह पिता शाह जी गाडके निवासी मुक्ती अपार्टमेन्ट के पास बारामती पुलिस थाना बारामती जिला पुणे महाराष्ट्र
    तरीका वारदातः –
    डकैती की वारदता को अन्जाम देने से पूर्व मुख्य आरोपी स्थानीय निवासी व महाराष्ट्र से लाये गैंग द्वारा योजनाबद्ध तरीके से रैकी कर वारदात को दिया अन्जाम ।
    वारदात करते समय आरोपियों द्वारा ऐसे समय व रास्तों का चयन करना जहा आम लोगो की आवाजाही कम हो जिससे वारदात कर भागने में सफलता मिल सके।
    डकैती से प्राप्त किये चांदी के आभुषण को महाराष्ट्र सुनार को कम दाम में बेच देना।

टीम प्रभारी व सदस्यः-

  1. हुकमसिंह थानाधिकारी थाना डबोक ।
  2. लक्ष्मणलाल स.उ.नि. ।
  3. लालचन्द्र स.उ.नि. ।

  4. जगदेव भाटी हैडकानि. 730। (विशेष भूमिका)
  5. दिनेश कानि. 1182 ।
  6. हनुमानाराम कानि. 104 ।
  7. रामसिंह कानि. 454।
  8. विकास कानि. 1230। (विशेष भूमिका)
  9. सुरेन्द्र कानि. 1304 ।
  10. लोकेश कानि. 2252 (साइबर सेल उदयपुर)।
Exit mobile version