जोधपुर, 23 फरवरी। अन्य राज्यों से अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी निरोधक दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 871 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त कर एक महत्वपूर्ण अभियोग दर्ज किया है।
यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त शिव प्रसाद नकाते एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, जोधपुर संभाग सीमा कविया के निर्देशन में की गई। अभियान का नेतृत्व उपायुक्त ईपीएफ अरविंद प्रताप सिंह, आबकारी अधिकारी हुकम सिंह तथा जिला आबकारी अधिकारी भवानी सिंह ने किया।
आबकारी निरोधक दल पीपाड़ (जिला जोधपुर) के कार्यक्षेत्र में 23 फरवरी को सघन रेड अभियान के दौरान पीओ भगवत सिंह द्वारा एक महत्वपूर्ण अभियोग दर्ज किया गया। कार्रवाई में कुल 871 पेटियों में रखी ‘रॉयल सलेक्ट डुलेक्स व्हिस्की’ ब्रांड की अंग्रेजी शराब, जो मध्यप्रदेश राज्य में बिक्री हेतु लाई जा रही थी, जब्त की गई। बरामद माल में कुल 41,808 पव्वे (प्रत्येक 180 एमएल) शामिल हैं।
मौके से अभियुक्त संजय विश्नोई, निवासी कानावास, थाना बिलाड़ा (जोधपुर) को गिरफ्तार किया गया।
संयुक्त रेड गश्त में ईआई ललित विश्नोई, पीओ मांगीलाल (जोधपुर ग्रामीण), पीओ लाला राम (सरदारपुरा), पीओ भगवान सिंह (जोधपुर पश्चिम) तथा सीआई आरपी विक्रम सिंह (जोधपुर पूर्व) सहित ईपीएफ जिला जोधपुर की टीम शामिल रही।
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने और तस्करी पर कठोर अंकुश लगाने की बात कही है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.