Site icon 24 News Update

प्रधानमंत्री अवास शहरी योजनान्तर्गत किश्त जारी

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगरपालिका द्वारा प्रधानमंत्री आवास शहरी योजनान्तर्गत लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त जारी कर दी गई है जिनमे कई लाभार्थियों के द्वारा अब तक नियमानुसार निर्माण कार्य नही करके राजकीय राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है!
प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्मिक सौम्य व्यास ने बताया कि केसे लाभार्थी 7 दिवस की अवधि मे यदि कार्य नियमानुसार प्रारम्भ नही करते है तो उनके विरुद्ध राजकीय राशि का दुरूपयोग करने प्रकरण दर्ज करवाते हुए ब्याज सहित राशि वसूलने की कार्यवाही की जाएगी। अधिशाषी अधिकारी मोहम्मद सुहैल शेख ने सभी लाभार्थियों से आह्वान किया है आवास निर्माण हेतु प्राप्त राशि का उपयोग उसी मे करे एवं अपने आवास अच्छे से निर्माण करे। इस संबंध मे लाभार्थियों को कोई समस्या आ रही हो या जानकारी प्राप्त करनी हो तो पीएमएवाये के प्रभारी सौम्य व्यास से पालिका आकर या 7597517816 पऱ बात करके समाधान कर सकते है।

Exit mobile version