24 न्यूज अपडेट. कुराबड। ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य सत्रांत वॉक पीठ गुरुकुल महाविद्यालय बुढ़ल कुराबड़ में आयोजित की गई जिसमें कुराबड़ ब्लॉक के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य ,शिक्षक गण ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नवनीत औदिच्य परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन,बाल अधिकारिता विभाग ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों से बाल संरक्षण,बाल संरक्षण की समितियों से जुड़े मुद्दे पर वार्ता की ,वार्ता में बताया कि बाल विवाह बाल श्रम एवं लैंगिक अपराध जैसे अति संवेदनशील मुद्दे पर विद्यालयों विद्यार्थियों एवं परिजनों को भी जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाय जिससे कि बच्चों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को शोषण को हम रोक सके नवनीत औदिच्य ने बताया कि बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक के के चंद्रवंशी के निर्देशन में उदयपुर शहर में भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम उन्मूलन के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं जिससे बच्चों को सुरक्षित व सुरक्षित किए जा सके चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी सभी से साझा की गई ताकि किसी भी विद्यालय ,परिवार एवं समुदाय में कोई भी बच्चा मुसीबत में हो तो इस बल अधिकारिता विभाग की हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन करके सूचना दे सके । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रमेश शुक्ला, जिला परिषद सदस्य मदन सिंह कृष्णावत ,पंचायत समिति सदस्य ,भेरूलाल पटेल, कुराबड ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, दुर्गेश मेनारिया, कार्यक्रम प्रभारी रमेश हरकावत आदि वरिष्ठजन उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भूपालपुरा में पकड़ा हुक्कों का होल-सेलर एग्जाम अलर्ट : 25 फरवरी से 1 मार्च तक रोडवेज ब्लू लाइन में निःशुल्क यात्रा कर सकते हैं रीट के परीक्षार्थी