24 News Update वल्लभनगर। मेवाड़ चौखला प्रजापति समाज की मासिक बैठक रविवार को दरोली स्थित श्रीयादे मंदिर परिसर में आयोजित हुई, जिसमें मंदिर परिसर में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार ने की।बैठक में समाज की ओर से मंदिर परिसर के विकास और सामाजिक गतिविधियों को लेकर कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इस दौरान विधायक उदयलाल डांगी ने मंदिर परिसर में पुस्तकालय और वाचनालय हॉल निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही उन्होंने समाज के विकास कार्यों में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।मंदिर परिसर में डॉम और हाईमास्ट लाइट लगाने का भरोसाकार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार ने भी मंदिर परिसर में पहले से घोषित आधा डॉम और बड़ी लाइट लगाने के कार्य को पूरा करवाने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के स्तर पर भी आवश्यक सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा।मा श्रीयादे पैनोरमा की उठी मांगसमाज प्रतिनिधियों ने इस मौके पर डबोक-भटेवर नेशनल हाईवे पर भक्तशिरोमणि मा श्रीयादे का पैनोरमा स्थापित करने की मांग भी विधायक के समक्ष रखी, जिस पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया। मेवाड़ चौखला महामंत्री डीसी प्रजापत बिठौली ने बताया कि बैठक में आगामी 24 मार्च को आयोजित होने वाले श्रीयादे ध्वजा कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गई। कार्यक्रम के बाद समाज की ओर से स्नेहभोज का आयोजन किया गया, जिसकी व्यवस्था भामाशाह उमाशंकर प्रजापत (सराय) द्वारा की गई।जिला प्रभारी बनने पर गणेशलाल प्रजापत का स्वागतसह सचिव कालूलाल सराय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गणेशलाल प्रजापत घासा को सिरोही जिले के ओबीसी मोर्चा का जिला प्रभारी नियुक्त होने पर विधायक डांगी और भंवर सिंह पंवार द्वारा सरोपा और उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया।ये रहे उपस्थितकार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल डांगी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भरत भानु सिंह देवड़ा, मेवाड़ चौखला अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत घासा, पूर्व प्रधान लक्ष्मीलाल डांगी, प्रशासक रोड़ीलाल डांगी, सहकारी समिति दरौली के चेयरमैन सहित सुखलाल डांगी, भजाराम डांगी, धूलचंद, ललित सेन, हेमराज डांगी, धनराज डांगी, प्रेमलाल माल, दलाजी इंटाली, देवीलाल सराय, शंकरलाल खेड़ी, अंबालाल नवानिया, रामलाल दरौली, रामलाल बागथल, दीपलाल घासा, सोहनलाल, मांगीलाल सांगवा, मदनलाल, भगवानलाल साकरोदा, उदयलाल नौवा, हीरालाल मोदी, गोवर्धनलाल शीशवी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation “सेज शिक्षा आपके द्वार अभियान” के तहत उदयपुर में शिक्षक सम्मान समारोह इलाज के दौरान किसान की मौत, परिजनों ने की 50 लाख मुआवजे और जांच की मांग