24 News Update उदयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान के उद्देश्य से SAGE युनिवर्सिटी की ओर से “सेज शिक्षा आपके द्वार अभियान” के तहत मंगलवार को उदयपुर शहर में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों और कोचिंग संस्थानों से जुड़े शिक्षकों को मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेज युनिवर्सिटी इंदौर और भोपाल से आए प्रतिनिधि सदस्यों ने समारोह में भाग लेते हुए शिक्षकों के योगदान को सराहा और शिक्षा के महत्व पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में उदयपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से जुड़े 100 से अधिक शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षक समाज निर्माण की धुरी : डॉ. किरण सोनीडॉ. किरण सोनी ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को दिशा देती है, उसके व्यक्तित्व को निखारती है और समाज के निर्माण की आधारशिला रखती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं होते, बल्कि वे छात्रों के मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और आदर्श बनकर उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं, जिससे वे आत्मविश्वासी, कुशल और जिम्मेदार नागरिक बन पाते हैं। कार्यक्रम में डॉ. प्रीतम सिंह ने कहा कि शिक्षकों की भूमिका सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्हें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चंद्र ग्रहण के कारण बदला सेवा क्रम, श्रीनाथजी मंदिर में 3 मार्च को होगा होली दहन, मंगला, श्रृंगार और ग्वाल दर्शन नहीं खुलेंगे श्रीयादे मंदिर परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण, विधायक डांगी ने पुस्तकालय-वाचनालय के लिए 10 लाख देने की घोषणा