उदयपुर, 17 अप्रैल। 77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस दिवस समारोह-2026 के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं की रेंज स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन, उदयपुर में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में उदयपुर रेंज के विभिन्न जिलों से आए कुल 45 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन की विशेष उपस्थिति रही। समापन समारोह के दौरान दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और प्रश्नोत्तर के माध्यम से पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और नागरिक जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने प्रतिभागियों को पुलिस की वर्तमान कार्यशैली, नवाचारों और विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला अनुसंधान प्रकोष्ठ) श्रीमती माधुरी वर्मा एवं पुलिस उप अधीक्षक सीआईडी जोन श्रीमती चेतना भाटी ने साइबर सेफ्टी, महिला पेट्रोलिंग और ‘कालिका पेट्रोलिंग’ जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सीख दी। प्रतियोगिता को रोचक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए इसे लिखित एवं मौखिक दोनों चरणों में आयोजित किया गया। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, तेज गति से वाहन चलाने के नियम, सीट बेल्ट व हेलमेट की अनिवार्यता, शिक्षण संस्थानों के आसपास वाहन गति सीमा, राष्ट्रीय राजमार्गों पर गति नियम, पिलियन राइडर सुरक्षा, ब्रेकिंग सिस्टम, मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) से जुड़े प्रश्न शामिल किए गए। प्रतियोगिता के दौरान संचित निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन, उदयपुर श्री गुलाब सिंह कटारा, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण, विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। परिणाम इस प्रकार रहे— प्रथम स्थान: मयंक साहू (जिला राजसमंद) द्वितीय स्थान: अमन तिवारी (जिला चित्तौड़गढ़) तृतीय स्थान: हर्षित प्रजापत (जिला उदयपुर) विजेता प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पांच अन्य विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गृह रक्षा स्वयंसेवक का परिणाम जारी