24 News Update उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन (UTBA) 75 वर्ष पूर्ण होने यानी प्लेटिनम जुबली वर्ष में टैक्स बार द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित UTBA टैक्स फ्रेटरनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट, 2026 का आयोजन इस वर्ष भी भव्य स्तर पर किया जा रहा है। टूर्नामेंट का शुभारंभ 7 फरवरी 2026 से होगा, जबकि इसका भव्य फाइनल एवं समापन समारोह 15 फरवरी 2026 को नाथद्वारा स्थित मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। UTBA के अध्यक्ष सीए गौतम सुखलेचा एवं स्पोर्ट्स कमेटी चेयरमैन सीए पंकज जैन ने जानकारी साझा करते हुए हुए बताया कि यह टूर्नामेंट पिछले 35 वर्षों से टेक्स बार,आयकर विभाग, वाणिज्य कर विभाग, एक्साइज विभाग एवं दूसरे टैक्स बार के साथ लगातार आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य कर-प्रशासन से जुड़े विभागों एवं कर-पेशेवरों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग एवं भाईचारे को बढ़ावा देना है। अध्यक्ष श्री गौतम सुखलेचा ने बताया कि यह टूर्नामेंट 20-20 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें आयकर विभाग, CGST, SGST एवं UTBA की कुल चार टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के तहत प्रत्येक टीम तीन लीग मैच खेलेगी। लीग चरण के बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी, जबकि शेष दो टीमें तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगी। पंकज जैन ने बताया कि टूर्नामेंट के लीग मुकाबले 7, 8 एवं 14 फरवरी 2026 को गीतांजलि क्रिकेट ग्राउंड, जीएमसीएच, उदयपुर में खेले जाएंगे। इसके पश्चात रविवार 15 फरवरी, 2026 को तीसरे स्थान का मुकाबला एवं फाइनल मैच नाथद्वारा के मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद मिराज स्टेडियम मेंपुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह होगा इसमें मुख्य अतिथि मिराज ग्रुप के MD श्रीमान श्री मदन जी पालीवाल साहब , आयकर विभाग, CGST एवं SGST के मुख्य अधिकारी होंगे। सीए गौतम सुक्लेचा एवं सीए पंकज जैन ने बताया कि यह टूर्नामेंट न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करता है, बल्कि कर-प्रशासन और कर-पेशेवरों के बीच सकारात्मक संवाद एवं आपसी समन्वय को भी सशक्त करता है। उन्होंने उदयपुर के खेल प्रेमियों से इस आयोजन में सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर जवाब: ईएमआरएस को वहां पढ रहे छात्रों की सिकल सेल रोग के लिए 100 प्रतिशत जांच कराने के निर्देश पिलानी में ‘स्किल फेस्ट–2026’ का रंगारंग आयोजन उदयपुर के शिल्पकार हेमंत जोशी और सिरोही के मिनिएचर आर्टिस्ट निमाराम ने दिया विशेष प्रशिक्षण