24 News Update उदयपुर. डीएसटी और सविना थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान में जिले में अवैध शराब की तस्करी पर बड़ा हमला किया है। सूचना के आधार पर मौजा बिलिया, गुप्तेश्वर महादेव रोड स्थित एक किराए के गोदाम में दबिश देते हुए पुलिस ने किंगफिशर सुपर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर 500 एमएल की 43 केन और टुबोर्ग प्रीमियम स्ट्रॉन्ग बीयर 500 एमएल की 866 केन, कुल 909 बीयर केन, शराब पैकिंग सामग्री और परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त की। इस कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देश पर यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर श्री उमेश ओझा और वृताधिकारी नगर पूर्व श्री छगन पुरोहित के सुपरविजन में चलाया गया। गिरफ्तार आरोपी हैं जितेंद्र खटीक, पिता मदनलाल खटीक, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम डांगड़ी, थाना रायपुर, जिला भीलवाड़ा, और रतन सिंह, पिता करम सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी गोधाजी का गांव, थाना भीम, जिला राजसमंद। आरोपियों ने खाली ड्रम बेचने के कारोबार की आड़ में बीयर के केन ड्रमों में भरकर वेल्डिंग मशीन से सील करते थे और बड़े ट्रक में नीचे शराब भरे ड्रम और ऊपर खाली ड्रम रखकर तस्करी करते थे।
दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण संख्या 438/2025, धारा 19/54 और 19/54 (डी) राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित सहयोगियों की भी तलाश कर रही है।
थानाधिकारी सविना श्री अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम में शामिल रहे: श्री नवीन कुमार (स.उ.नि.), श्री अरविंद कुमार (हेडकां. 871), श्री जितेंद्र सिंह (हेडकां. 2764), श्री विक्रम सिंह (कांस्टेबल 1959), श्री सतपाल सिंह (कांस्टेबल 896), श्री शिवलाल (कांस्टेबल 2495), श्री नाथू सिंह (कांस्टेबल 1039)। डीएसटी टीम में शामिल थे: श्री विक्रम सिंह (स.उ.नि.), श्री शक्ति सिंह (कां.), श्री जितेंद्र दीक्षित (कां.), श्री कमलेश कुमार (कां.), श्री सुमेर (कां.), श्री कृष्ण कुमार (कां., चालक)।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading