24 News Update उदयपुर। उदयपुर पुलिस के थाना धानमण्डी एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब से भरी एक थार गाड़ी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहान के निर्देशन में शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा, वृताधिकारी नगर पश्चिम राजेश यादव एवं पुलिस उप अधीक्षक यातायात अशोक आंजना के सुपरविजन में थानाधिकारी धानमण्डी जगदीश कुमार (प्रशिक्षु आरपीएस) मय टीम व यातायात पुलिस ने देहलीगेट क्षेत्र में संदिग्ध थार गाड़ी को रुकवाकर जांच की।जांच के दौरान पाया गया कि वाहन के आगे-पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी हुई थी। तलाशी लेने पर गाड़ी में 13 अलग-अलग ब्रांड की कुल 220 बोतल एवं 92 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुए। इस पर पुलिस ने शराब सहित थार गाड़ी को जब्त कर परिवहन कर रहे आरोपी अविनाश कुमार पुत्र सुरेश भाई (30) निवासी लसानी, थाना भीम जिला राजसमंद हाल न्यू संस्कार तीर्थ सोसायटी, छगनभाई की बाड़ी, ओढव थाना ओढव जिला अहमदाबाद (गुजरात) को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार जब्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 14.60 लाख रुपये है। मामले में प्रकरण संख्या 28/2026 धारा 19/54, 54ए राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 एवं धारा 341(2)(3), 345(3) बीएनएस 2023 के तहत दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।कार्रवाई में थानाधिकारी जगदीश कुमार (प्रशिक्षु आरपीएस), सहायक उपनिरीक्षक भीमराज, यातायात शाखा के हेड कांस्टेबल अशोक (विशेष भूमिका), कांस्टेबल कय्यूम, महिला कांस्टेबल पार्वती, कांस्टेबल करणसिंह एवं चालक कांस्टेबल दशरथ की अहम भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा कल से, पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम, संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त नजर, नकलचियों की सूचना पर 1 लाख नाबालिग की हत्या मामले में मुख्य आरोपी का सहयोगी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद