AI Image

24 News Update उदयपुर। उदयपुर पुलिस द्वारा राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से 5 व 6 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा-2025 के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहान के निर्देशन में परीक्षा से पूर्व ही संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस द्वारा परीक्षा से जुड़े मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही शहर के होटल, धर्मशाला और सरायों की नियमित जांच की जा रही है, ताकि बाहरी संदिग्ध तत्वों पर नजर रखी जा सके।

जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा अनावश्यक भीड़-भाड़ को रोकने के लिए लगातार गश्त की जाएगी।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए नकल एवं अनुचित साधनों के उपयोग पर सख्त नजर रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने, नकल करने या कराने तथा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2022 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों और परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष इंतजाम किए गए हैं। यातायात पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन और सहायता भी प्रदान की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों एवं आमजन से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112, पुलिस नियंत्रण कक्ष 0294-2414600 तथा उदयपुर पुलिस व्हाट्सएप हेल्पलाइन 7073100100 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
इसके अलावा परीक्षा से संबंधित आपराधिक गतिविधियों जैसे प्रश्न पत्र लीक, ब्लूटूथ डिवाइस से नकल या डमी कैंडिडेट के संबंध में सटीक सूचना देने पर स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप राजस्थान, जयपुर की ओर से 1 लाख रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया है। इसके लिए एसओजी के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530429258 पर सूचना दी जा सकती है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading