विभिन्न कलाकारों के भजन सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन उदयपुर का आयोजन24 News Update उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन उदयपुर की ओर से एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोमाता प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित से हुआ।श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि हाटकेश्वर नंदिनी गौशाला सेवा समिति एवं श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में हाटकेश्वर नंदिनी गौशाला सेवा समिति, भाटी बड़ोदिया में आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक महाकाल भक्त जीतू भाई धोरा सहित भजन गायकों ने एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या की शुरुआत गणपति वंदना तथा गुरु वंदना के साथ की गई। साथ ही कई ख्याति प्राप्त भजन गायकों ने एक से बढक़र एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। सभी कलाकारों के भजन सुनकर भक्त भाविक मंत्रमुग्ध हो गए। लोक भजनों पर भावविभोर होते हुए भक्त देर रात तक झूमते रहे।बलराम सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रसिद्ध भजन गायक महाकाल भक्त जीतू भाई धोरा ने भजनों व कथाओं के माध्यम से गोमाता की महत्ता बताई। गौ बचेगी तो देश की संस्कृति बचेगी। उन्होंने कहा कि गाय व सृष्टि का आपसी संबंध गहरा है। गाय की नित्य सेवा करने से पुण्यार्जन होता है। गाय की सेवा कर हम अपना जीवन धन्य कर सकते है। घर में गाय पालने से सभी प्रकार के वास्तु दोष व नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। आयोजन में महालक्ष्मी म्यूजिकल ग्रुप का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को एकलिंगनाथ की तस्वीर, उपरणा ओढ़ा सम्मान किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन का एक ही लक्ष्य हर वंचित को शिक्षा, हर निर्धन को चिकित्सा और पर्यावरण संरक्षण हमारा मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ इस संस्था द्वारा अनाथ बेटियों को गोद लिया जायेगा। उद्देश्य हर जरूरतमंद महिला को रोजगार, एवं हमारा ध्येय नाम नहीं सिर्फ काम की थीम पर श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन कार्य कर रहा है। इस दौरान आकाश बागड़ी ने कार्यकारिणी विस्तार करते हुए भाटी बड़ोदिया के जिलाध्यक्ष पद पर बलराम सिंह राठौड़ को मनोनीत किया।भजन संध्या में श्री एकलिंग नाथ सेवा संगठन के प्रिंस बागड़ी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक मेनारिया, जोधपुर जिलाध्यक्ष संतोष कंवर राठौड़, करण प्रजापत, लोकेश मीणा, गेन्दालाल पाटीदार, कमलेश कुमावत, जय पाटीदार, आशीष पाटीदार, धीरज पाटीदार, राजू देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जीएसएस मुद्दे पर पटवारी को सरपंच पति ने पीट दिया, थाने गए तो बिठाए रखा रिपोर्ट लिखने में की आनाकानी, पटवार संघ की चेतावनी-गिरफ्तारी नहीं हुई तो काम बंद परमात्मा भक्ति से ही पुण्य की सच्ची कमाई होती है : जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर महाराज