24 News Update खेरवाड़ा, कृमि मुक्त अभियान भारत सरकार की एक स्वास्थ्य पहल है, जो स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से 1 से 19 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को पेट के कीड़ों (कृमि) से मुक्त कराने के लिए हर साल वर्ष में दो बार यह अभियान चलाया जाता है। इसके बाद वंचित रहे बच्चों के लिए मॉप अप कार्यक्रम संपादित किया जाता है ताकि कोई भी बच्चा इससे छूट न पावे। खेरवाड़ा बीसीएमओ डॉ अरुण मीणा ने बताया कि इस दिवस पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियाँ दी जाती हैं, जिससे उनके पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और समग्र जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। इस वर्ष गोलियों के साथ विभाग से सिरप की भी आपूर्ति हुई थी जिससे छोटे बच्चों को गोली के बजाय सिरप का डोज दिया गया। डॉक्टर मीणा ने बताया कि खेरवाड़ा ब्लॉक में 65 एएनएम, 108 आशाएं, 17 सीएचओ एवं कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जगह-जगह विभिन्न विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक से 19 साल तक के सैकड़ों बच्चों को एल्बेंडाजोल गोलियां खिलाई गई एवं छोटे बच्चों को सिरप की खुराक दी गई। अगले पांच दिनों तक माप अप अभियान जारी रहेगा।
कृमि मुक्त अभियान में सैकड़ों बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल गोली

Advertisements
